फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   national flag Hoisting at tri city, program schedule

ट्राई सिटी में आज इन जगहों पर होगा ध्वजारोहण, सूची

Tue, 26 Jan 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
national flag Hoisting at tri city, program schedule

गणतंत्र दिवस के मौके पर श्ाहर भ्ार में अलग अलग जगहों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी चंडीगढ़ के परेड ग्राउंड में सुबह 9:30 बजे तिरंगा फहराएंगे। सूची।

विज्ञापन


1. सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में सुबह 9:30 बजे चंडीगढ़ के प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी तिरंगा फहराएंगे।
2. पंजाब यूनिवर्सिटी के परेड ग्राउंड में सुबह 8:30 बजे कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर तिरंगा फहराएंगे।
3. सेक्टर-17 फायर स्टेशन में मेयर अरुण सूद झंडा फहराएंगे।
4. पीडब्ल्यूडी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन मनीमाजरा की ओर से पिपलीवाला टाउन में दोपहर 12 बजे आयोजित गणतंत्र दिवस पर पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल झंडा फहराएंगे।
विज्ञापन


मनीमाजरा में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस के मौके पर मनीमाजरा के स्कूलों से लेकर अलग अलग जगहों पर लोकल एसोसिएशन द्वारा गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम करके झंडा फहराया जाएगा। मनीमाजरा टाउन के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 9 बजे झंडा फहराया जाएगा। इसके साथ 10 बजे पिपली वाला टाउन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा कार्यक्रम करके झंडा फहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल, पूर्व मेयर सुरेंद्र सिंह के अलावा ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी विशेष तौर पर शिरकत कर रहे है। इस तरह माडर्न कांप्लेक्स के कम्युनिटी सेंटर  माडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स डुप्लेक्स रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय पार्षद झंडा फहराएंगे।

मुख्य संसदीय सचिव करेंगे ध्वजारोहण
पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित परेड ग्राउंड में हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क मंगलवार को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।

उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क सुबह 9.40 बजे सेक्टर-12 के शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद 9.58 बजे सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड पहुंचेंगे और 10 बजे ध्वजारोहण करेंगे।

इसके उपरांत 10.02 बजे मुख्यातिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। 10.10 बजे मुख्यातिथि संदेश देंगे। 10.20 बजे मार्च पास्ट होगा। 10.30 से 10.45 बजे तक स्कूली बच्चों की ओर से डंबल प्रदर्शन और 10.45 से 11 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ झांकियां निकाली जाएंगी।

इसके बाद 11.45 से 12 बजे तक पारितोषिक एवं प्रशस्ति वितरण किया जाएगा। अंत में स्कूली बच्चों द्वारा 12 बजे राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत  मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क सामान्य अस्पताल सेक्टर-6 में जिला रेडक्रॉस की ओर से मरीजों को फल वितरण करेंगे।

लारेंस स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह
मोहाली सेक्टर-67 स्थित लारेंस पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को कैंपस में एक समागम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के छात्रों ने देश भक्ति के रंगों में रंगे कई संगीतमय प्रोग्राम पेश किए। सीनियर छात्रों ने शहीदों के जीवन की महान घटनाओं को स्टेज पर प्रस्तुत करते हुए अपने साथियों को एक नई दिशा दी। स्कूल प्रिंसिपल वीना मल्होत्रा ने सभी को बधाई दी।

सेक्टर-19 में भी मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
पंचकूला। सेक्टर 19 के एक पार्क में इंडियन यूथ वेलफेयर क्लब की ओर से मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान नगर निगम मेयर उपेंद्र कौर आहलूवालिया बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगी। इसके अलावा पार्षद रविकांत स्वामी और अमरटैक्स के एमडी अरुण ग्रोवर गेस्ट ऑफ ओनर रहेंगे। सुबह नौ बजे मुख्य अतिथि और गेस्ट ऑफ ओनर ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।


विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। दो बजे सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी। जिसमें नगर निगम कमिश्नर जगदीप ढांडा मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम जावेद चौधरी प्रेसीडेंट, हैप्पी सैणी चेयरमैन, रोहीत वाइस प्रेसीडेंट, नरेश सिंह, एडवोकेट राजेश भूरा, एडवोकेट मनमोहन सिंह, प्रदीप जाट और जनरल सेक्रेटरी की ओर से आयोजित करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed