फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   national craft fair from tuday at kalagram

नेशनल क्राफ्ट मेला कलाग्राम में आज से, गवर्नर करेंगे उद्घाटन

Fri, 22 Jan 2016 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Jan 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
national craft fair from tuday at kalagram

कलाग्राम में शुक्रवार को नेशनल क्राफ्ट मेले की शुभारंभ होगा। इसका उद्घाटन पंजाब और हरियाणा के गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी शाम साढ़े पांच बजे करेंगे। यह मेला 22 से 31 जनवरी तक चलेगा।

विज्ञापन


इसका आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन और सेंटर मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर की ओर से किया जा रहा है। इस मेले में 100 से ज्यादा हथकरघा, शिल्प गुरु, नेशनल अवार्डी और संत कबीर अवार्डी सहित अन्य कलाकार भाग लेने पहुंचे हैं। मेले में 150 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं।
विज्ञापन


हिस्सा लेने के लिए अलग अलग प्रदेशों से आए कलाकारों ने शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए रिहर्सल की।

शाम को होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
22 जनवरी को गायक गुरदास मान की प्रस्तुति।
23 जनवरी को मिजोरम के लिप्रोसी मिशन चोयर ग्रुप की प्रस्तुति होगी।
24 जनवरी को अतरहयात निजामी एंड ग्रुप की कव्वाली।
25 जनवरी को मनमोहन वारिस प्रस्तुति देंगे।
26 जनवरी को लखविंदर वडाली की प्रस्तुति।
27 जनवरी को पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर की प्रस्तुति।
28 जनवरी को मिस गुलरेज अख्तर और कुलविंदर कैली की प्रस्तुति।
29 जनवरी को हास्य कवि सम्मेलन और मुंबई के पंडित संदीप महावीर एंड ग्रुप की फ्यूजन ऑफ क्लासिक डांस कथक की प्रस्तुति होगी।

30 जनवरी को मिजोरम के गोयर चोयर ग्रुप की प्रस्तुति होगी। इसके बाद पंजाबी गायक सतविंदर बुग्गा की प्रस्तुति।
31 जनवरी को गायक दलेर मेहंदी गीत पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed