फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   national bjp president amit shah haryana visit

अमित शाह के दौरे से पहले विधायकों और मंत्रियों में मची खलबली, नसीहत दी गई

Fri, 19 Jan 2018 04:25 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 Jan 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
national bjp president amit shah haryana visit
हरियाणा कैबिनेट की बैठक​
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरियाणा दौरे से पहले पार्टी के विधायकों और मंत्रियों में खलबली मची है, जिसके चलते निर्देश जारी किए गए हैं। शाह के पिछले दौरे के दौरान दिए गए टास्क अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं। 15 फरवरी के दौरे में जब अमित शाह इन कार्यों की रिपोर्ट मांगेंगे तो पार्टी के धुरंधर बगले झांकेंगे। ऐसे में पार्टी ने शाह के आने से पहले मंत्री और विधायकों को पत्र जारी किया है। इसमें लिखा कहा गया है कि विधानसभा चुनाव में जिन सीटों पर पार्टी हारी है, उनमें जी जान से काम करें।
विज्ञापन


मंत्रियों को अपने-अपने विभाग की फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में बताने केलिए कहा गया है। इन योजनाओं को लेकर शाह ने पिछले हरियाणा प्रवास में खासी नसीहत दी थी। जो काम तैयार हो चुके हैं उनकी रिपोर्ट भी बनाई जा रही है। बूथ स्तर तक की बैठकों की रिपोर्ट संगठन के पदाधिकारी तैयार करने में लगे हैं। रोहतक प्रवास के दौरान अमित शाह ने मंत्रियों को भी सप्ताह में दो दिन सचिवालय में बैठने के आदेश दिए थे, लेकिन मंत्रियों के कान पर जूं नहीं रेंगी है। इक्का-दुक्का मंत्री ही सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनते दिखते हैं। शाह का यह आदेश कागजी बन कर रह गया है।
विज्ञापन


20 को जींद में बैठक
शाह के 15 फरवरी के हरियाणा दौरे के लिए सरकार ने 20 जनवरी को जींद में एक बैठक का आयोजन किया है। इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में हरियाणा प्रभारी डा. अनिल जैन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट,  प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला सहित मंत्री विधायक और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में मिशन 65 प्लस को आगे बढ़ाएंगे शाह
पिछले दौरे में अमित शाह ने हरियाणा में ग्राउंड वर्क तेज करने के आदेश दिए थे। उन्होंने सरकार के काम काज का फीड बैक लेने के साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों में डटने के लिए कहा था। अब गुजरात चुनाव में कांग्रेस से कांटे की टक्कर होने के बाद पार्टी का सबसे ज्यादा ध्यान दिल्ली के साथ लगते हरियाणा पर है। हरियाणा जैसे राज्य में मिशन 65 प्लस की मुहिम को शाह आगे बढ़ाने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed