फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National Awardee Punjab Wrestling Association Secretary dies in road accident

Chandigarh News: नेशनल अवाॅर्डी पंजाब रेसलिंग एसोसिएशन के सचिव की सड़क हादसे में मौत

Sat, 27 Apr 2024 06:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
National Awardee Punjab Wrestling Association Secretary dies in road accident
मनीमाजरा। नेशनल अवॉर्ड विजेता रेसलिंग कोच रणवीर सिंह कुंडू की शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। 66 वर्षीय रेसलिंग कोच सुबह पांच बजे जीरकपुर से अपनी छात्राओं के साथ साइकिल से सुखना झील जा रहे थे। मनीमाजरा के शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट पर एक तेज रफ्तार छोटे हाथी (वाहन) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में रणवीर सिंह बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीसीआर टीम घायल रणवीर सिंह को पीजीआई लेकर पहुंची, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

रणवीर सिंह कुंडू के बेटे आदित्य कुंडू ने बताया कि बीस साल से उसके पिता जीरकपुर में गुलजार रेसलिंग अखाड़ा चला रहे थे। वह पिछले दो साल से पंजाब रेसलिंग एसोसिएशन के सचिव भी थे। उन्होंने रेसलिंग करते हुए 70 अवाॅर्ड प्राप्त किए थे और चंडीगढ़ पुलिस से सब इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड हुए थे। शुक्रवार सुबह पांच बजे अपने शिष्य के साथ लेकर जीरकपुर से साइकिलिंग करते हुए सुखना झील तक जा रहे थे। जैसे वो मनीमाजरा शास्त्री नगर के लाइट प्वाइंट पर पहुंचे तो सेक्टर-26 से मनीमाजरा को जा रहे छोटे हाथी एचआर- 68सी-8436 से टक्करा गया। जिसमें रणवीर सिंह को गंभीर चोटें लगी । सूचना पाते मौके पर पहुंची आईटी पार्क थाना पुलिस ने घायल रणवीर सिंह इलाज के लिए पीजीआई भेजा और छोटा हाथी चालक अमित कुमार को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हादसा स्थल की सीसीटीवी फुटजे भी जुटा रही है, तोकि हादसा की पूरी जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed