फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   narsing says about doping controversy

नरसिंह बोले, मुझे ओलंपिक में जाने से रोकने को पहलवान ने रची साजिश

Thu, 28 Jul 2016 12:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत Updated Thu, 28 Jul 2016 12:58 PM IST
विज्ञापन
narsing says about doping controversy
narsingh yadav - फोटो : amar ujala
डोप मामले में फंसे पहलवान नरसिंह यादव ने मंगलवार देर रात राई थाने में पहुंचकर शिकायत दी। शिकायत में नरसिंह ने दिल्ली निवासी एक पहलवान पर अपने खाने में मिलावट करने का आरोप लगाया है। आरोपी पहलवान को नाबालिग बताया जा रहा है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस हाई प्रोफाइल मामले में डीआईजी हरदीप सिंह दून बुधवार शाम राई थाने में मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने बताया कि हमने एक पहलवान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 328 और 120 बी के तहत केस दर्ज किया है। इसकी जांच का जिम्मा सीआईए स्टाफ को सौंपा गया है। जांच का नेतृत्व सीआईए प्रभारी इंदीवर करेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान डीआईजी ने आरोपी का नाम बताने से इंकार कर दिया। डीआईजी के अनुसार अभी यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही आरोपी का नाम बताया जाएगा। 
विज्ञापन


क्या बोले नरसिंह 
पहलवान नरसिंह यादव बुधवार सुबह दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने अपने खिलाफ साजिश की बात कही। उन्होंने कहा कि रसोई में पांच जुलाई को एक लड़का देखा गया था जो खाने में कुछ मिला रहा था। इसकी शिकायत राई थाने में दी है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। सच सामने आना चाहिए। नरसिंह ने कहा कि मेरे खाने में या पीने वाले पानी में कुछ मिलाया गया है, ताकि मैं ओलंपिक में न जा सकूं।
विज्ञापन


नरसिंह के अनुसार उसने सीसीटीवी फुटेज देखनी चाही थी, लेकिन उसे फुटेज दिखाई नहीं गई। कोई कहता है कि 10 दिन की रिकार्डिंग होती है तो कोई कहता है मैडम की परमिशन के बिना नहीं देख सकते हैं। अगर ऐसा है तो यहां कैमरे लगाने का क्या फायदा? भविष्य में अगर किसी बड़े खिलाड़ी के साथ ऐसा होता है तो आगे लोग स्पोर्ट्स में आना ही छोड़ देंगे। जब विरोधी इस लेवल पर फंसा देंगे तो लोग कैसे स्पोर्ट्स में आएंगे। भगवान ने चाहा तो सब कुछ साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

यह दी नरसिंह ने शिकायत

narsing says about doping controversy
DIG Hardeep Singh - फोटो : amar ujala
यह दी नरसिंह ने शिकायत
मैं नरसिंह यादव पुत्र श्री पंचम यादव, भारतीय खेल प्राधिकरण, अब्दुरली रोड, कांदीवली, मुंबई 400101 का रहने वाला हूं और मैंने रियो ओलंपिक-2016 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। फिलहाल मैं ओलंपिक की तैयारी साई सेंटर बहालगढ़ सोनीपत, हरियाणा में कर रहा हूं। दिनांक 05/06/2016 को रात के समय मेरा मित्र चंदन मेस (रसोई) में खाना बना रहा था, उसने सब्जी में छौंक लगाने के लिए प्याज डाला और उसके बाद टमाटर लेने स्टोर रूम में चला गया।

उस समय रसोई के अंदर दिल्ली के एक पहलवान को जो फिलहाल छत्रसाल स्टेडियम, मॉडल टाउन, दिल्ली में कुश्ती का अभ्यास कर रहा है।(घटना के समय वह साई सोनीपत में अभ्यास करता था) उस समय यह पहलवान रसोई में आया और मेरे खाने में कुछ प्रतिबंधित पदार्थ डाल दिया। जब मेरा मित्र रसोई में टमाटर लेकर आया तो उसको देखते ही आरोपी पहलवान वहां से चला गया। जब मेरे मित्र चंदन यादव ने सब्जी को देखा तो उसमें से कुछ झाग जैसा ऊपर आ रहा था और उसमें कुछ हरे और सफेद पदार्थ पड़े थे। फिर मेरे मित्र चंदन यादव ने और उस जगह मौजूद मेस के कर्मचारियों विजय और राहुल ने आरोपी पहलवान को खाने में कुछ डालते हुए देखा। अब मेरा डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है।

मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली के उसी पहलवान ने हमारे खाने में या अभ्यास के समय हमारी पानी की बोतल में कुछ प्रतिबंधित पदार्थ मिलाया होगा। यह सब मेरे साथ पूरी साजिश के तहत किया जा रहा है। इसमें बड़े से बड़े लोगों के मिले होने की आशंका है। मुझे ओलंपिक में जाने से रोकने की साजिश की गई है। मेरे खाने में जो प्रतिबंधित पदार्थ मिलाया गया है, उसकी उच्चस्तरीय जांच करें और जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़कर सख्त सजा दी जाए। जोकि भविष्य में किसी भी खिलाड़ी के साथ इस तरह की घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed