फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Narinder Pal Lali expelled from Congress party for six years

Patiala News: सिद्धू के करीबी नरिंदर पाल लाली पर एक्शन, छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित

Tue, 11 Oct 2022 09:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Oct 2022 09:03 PM IST
सार

राजा वड़िंग ने लाली के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी को पत्र लिखा। गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष रहते नवजोत सिंह सिद्धू ने नरिंदर पाल लाली को पटियाला शहर का प्रधान बनाया था।

विज्ञापन
Narinder Pal Lali expelled from Congress party for six years
नरिंदर पाल लाली और नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी जिला कांग्रेस कमेटी पटियाला के पूर्व प्रधान नरिंदर पाल लाली को पंजाब कांग्रेस ने छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। लाली पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करने और पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने का आरोप है। लाली के खिलाफ कार्रवाई पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की सिफारिश पर की गई है। 

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को कांग्रेस ने पंजाब सरकार के खिलाफ पटियाला में डीसी दफ्तर के बाहर रोष धरना दिया था। इस धरने में पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजा वड़िंग ने शिरकत की थी। इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल से आडियो लीक मामले में कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी लेकिन लाली ने इस धरने में शामिल न होकर अपने स्तर पर अलग धरना लगाया था। 
विज्ञापन


अलग धरना लगाने के संबंध में पूछने पर लाली ने कहा कि उन्हें शहर में कांग्रेस की ओर से धरने के आयोजन संबंधी कोई जानकारी नहीं थी, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जानी चाहिए थी। लाली ने आगे कहा कि जब से वड़िंग पंजाब कांग्रेस प्रधान बने हैं, तब से सिद्धू के समय में जिम्मेदारी पाने वाले नेताओं को साइडलाइन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सारे प्रकरण से नाराज वड़िंग ने लाली के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी को पत्र लिखा। गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष रहते नवजोत सिंह सिद्धू ने नरिंदर पाल लाली को पटियाला शहर का प्रधान बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed