{"_id":"1a8494aead087ed65db10f01fd3760e9","slug":"narendra-modi-will-join-arya-conference-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 को दिल्ली में आर्य महासम्मेलन, मोदी आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 को दिल्ली में आर्य महासम्मेलन, मोदी आएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 फरवरी को दिल्ली में आर्य महासम्मेलन होगा। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ. देवव्रत भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को सोनीपत के दयानंद मठ में बुलाई गई प्रेसवार्ता में आचार्य विजयपाल ने यह जानकारी दी। कार्यक्रम आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा, डीएवी और आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
विज्ञापन
आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा के मंत्री मास्टर रामपाल आर्य ने बताया कि सम्मेलन में देशभर से लाखों की तादात में आर्य युवक-युवतियां शिरकत करेंगे। इसके अलावा आर्यसमाज के वैदिक संन्यासी और भजनोपदेशक भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर आचार्य योगेंद्र आर्य, आचार्य सर्वमित्र आर्य, निगममुनि, सत्यमुनि, डॉ. सतपाल आर्य, कर्ण सिंह मोर, हवा सिंह राठी, बजराज खुराना, सुभाष सांगवान और अनूप श्योराण मौजूद रहे।