फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Narendra Modi swearing-in ceremony, haryana MPs in modi team

मोदी सरकार में हरियाणा की लगी लॉटरी, कृष्णपाल, राव इंद्रजीत और रतन लाल कटारिया बने मंत्री

Fri, 31 May 2019 01:49 AM IST
खुशबू गोयल प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 31 May 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi swearing-in ceremony, haryana MPs in modi team
मोदी कैबिनेट - फोटो : अमर उजाला

देश को दस सांसद देने वाला हरियाणा केंद्रीय मंत्रिमंडल में तीन मंत्री पद पाने में सफल रहा है। हालांकि प्रदेश के तीनों मंत्रियों में से किसी को भी कैबिनेट मंत्री का पद नहीं मिला। गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व फरीदाबाद से सांसद कृष्ण पाल गुर्जर और अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया राज्य मंत्री बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


राव व गुर्जर पिछली बार भी मोदी मंत्रिमंडल में थे। इस बार वे फिर बाजी मारने में कामयाब रहे। अंबाला सुरक्षित सीट से तीसरी बार सांसद चुने गए रतनलाल कटारिया को एससी होने का फायदा मिला है। उन्हें एससी सांसद होने के नाते ही पद मिला है। भाजपा ने मोदी मंत्रिमंडल में शामिल तीनों मंत्रियों के जरिए जातीय समीकरण साधने की भी कोशिश की है। 
विज्ञापन


अहीर, गुर्जर और एससी समुदाय को पूरी तरह से पाले में लाने के मद्देनजर राव, गुर्जर व कटारिया को मंत्री पद दिया गया है। प्रदेश में इसी साल अक्टूबर महीने में चुनाव होने हैं, उसके मद्देनजर इन तीनों चेहरों पर दांव खेला गया है। राव इंद्रजीत अहीरवाल बेल्ट के साथ ही 11 विधानसभा क्षेत्रों में पकड़ रखते हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अहीरवाल बेल्ट की सभी 11 सीटें जीती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णपाल गुर्जर का गुर्जर समुदाय में अपना प्रभाव है। वह भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। रतन लाल कटारिया के जरिए प्रदेश के 22 फीसदी एससी वोट बैंक को साधने का दांव भाजपा ने चला है। कटारिया ने इस बार कांग्रेस की राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा को बड़े अंतर से हराया है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। प्रदेश में विधानसभा की 17 सीटें एससी के लिए आरक्षित हैं। इन तीनों चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल कर भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अभी से बिसात बिछा दी है।

कितनी पटरी बैठेगी विज और कटारिया में
आमतौर पर एक दूसरे का नाम न पसंद करने वाले अंबाला के रतनलाल कटारिया और अनिल विज इस चुनाव में गले मिल चुके हैं। अब कटारिया केंद्र में मंत्री है और अनिल विज राज्य सरकार में मंत्री हैं। दोनों में कितना सामंजस्य बैठेगा यह देखना होगा, क्योंकि विज अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं।

बृजेंद्र सिंह को दूसरे विस्तार से आस
आईएएस की नौकरी छोड़कर सांसद बने बृजेंद्र सिंह को निराशा हाथ लगी है। उन्हें मंत्री पद नहीं मिल पाया। पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र चौधरी मोदी मंत्रिमंडल में बेटे को एडजस्ट करने के लिए लॉबिंग कर रहे थे, लेकिन बात बन नहीं पाई। बीरेंद्र ने राजनीति से संन्यास की घोषणा करते हुए ही बृजेंद्र को भाजपा से हिसार लोकसभा सीट पर टिकट दिलाया था।

हुड्डा पिता पुत्र को हराने वाले अरविंद-कौशिक को मिली मायूसी
सोनीपत सीट से सांसद रमेश चंद्र कौशिक व रोहतक सीट से सांसद अरविंद शर्मा के हाथ फिलहाल मायूसी लगी है। कौशिक इस बार पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को हराकर दूसरी बार सांसद बने हैं तो अरविंद शर्मा हुड्डा के सांसद पुत्र दीपेंद्र हुड्डा को हराकर संसद पहुंचे हैं। अरविंद चौथी बार सांसद बने हैं। उनके नाम तीन अलग-अलग सीटों से सांसद बनने का भी रिकॉर्ड है लेकिन मंत्रिमंडल जगह नहीं मिल पाई।

रतनलाल कटारिया

रतनलाल तीसरी बार सांसद बने हैं। 1999 में अंबाला से पहली बार सांसद चुने गए।  2014 में पूर्व सांसद कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी वाल्मीकि को हराया था।  उम्र : 67 साल।  शिक्षा : एमए राजनीतिक शास्त्र, एलएलबी। स्थायी निवासी : गांव संधाली, यमुनानगर। संगठन में अनेक पदों पर रह चुके। प्रदेश सरकार में भी राज्य मंत्री रहे हैं।

राव इंद्रजीत सिंह
राव इंद्रजीत गुरुग्राम से तीसरी बार सांसद चुने गए हैं। दो बार महेंद्रगढ़ सीट से सांसद रहे। 2014 में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। वह 1998, 2004 और 2009, 2014 में सांसद रहे। वह चार बार हरियाणा के में विधायक एवं मंत्री भी रह चुके हैं। राव इंद्रजीत मूलरूप से रेवाड़ी निवासी है। उम्र : 69 वर्ष, शिक्षा: बीए आनर्स, एलएलबी। पूर्व मोदी सरकार में भी मंत्री रहे।

कृष्णपाल गुर्जर
कृष्णपाल फरीदाबाद से दूसरी बार सांसद बने। पूर्व मोदी सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रहे। हरियाणा में दो बार विधायक रहे। भाजपा के टिकट पर पहली बार 2014 में सांसद का चुनाव लड़ा और जीते।  स्नातक है। उम्र : 62 वर्ष, शिक्षा : बीए, एलएलबी। मूल रूप से फरीदाबाद निवासी। संगठन में अनेक पदों का अनुभव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed