फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   narendra modi minister vijay sanpla alligade akali leader in drug issue

ड्रग रैकेट: मोदी के मंत्री ने अकालियों को घेरा

Thu, 01 Jan 2015 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 01 Jan 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
narendra modi minister vijay sanpla alligade akali leader in drug issue

केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला ने नशे को लेकर पंजाब में चल रही बयानबाजी की जंग में शिरोमणि अकाली दल को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राजस्थान व मध्य प्रदेश से अगर नशा पंजाब में भेजा जा रहा है तो वहां की जनता में नशा क्यों नहीं है? पंजाब में क्यों फैल चुका है। सांपला बुधवार को जालंधर स्थित सर्किट हाउस में पीएम मोदी का छह माह का रिपोर्ट कार्ड पेश करने के लिए आए थे।

विज्ञापन


हाल ही में पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर राजस्थान व मध्य प्रदेश में नशे की बिक्री का मामला उठाया था। उन्होंने वहां मौजूद भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया था। इसका जवाब सांपला ने बुधवार को जालंधर में दिया। उन्होंने कहा कि अगर वहां से नशा आता है तो वहां के नौजवान नशे से ग्रस्त क्यों नहीं हैं।

विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल ऊंचा

narendra modi minister vijay sanpla alligade akali leader in drug issue

सांपला ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कुर्सी पर बैठने के बाद सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल ऊंचा हुआ है। जवानों ने उन ताकतों को उनकी भाषा में ही जवाब दिया है जो सीमा पर माहौल खराब कर रहे थे। ऐसे में सीमा सुरक्षा बल का मनोबल भी काफी ऊंचा हुआ है। यही कारण है कि सीमा पर बीएसएफ हेरोइन तस्करों को काबू कर नशे की खेप पकड़ रही है। यह बात गलत है कि बीएसएफ की कमजोरी के कारण पंजाब में नशा फैल रहा है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तस्करी पर लगाम लगाई है।

पंजाब की इंडस्ट्री के बारे में राहत जल्द ही
केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला ने कहा कि यूपीए सरकार की नीतियों के कारण ही पंजाब की इंडस्ट्री पड़ोसी राज्यों को चली गई और सूबे में बेरोजगारी बढ़ गई। क्या केंद्र सरकार पंजाब की इंडस्ट्री को पैकेज देगी? इस पर सांपला ने कहा कि यह सब पाइप लाइन में है। पंजाब में इंडस्ट्री को आने वाले दिनों में काफी कुछ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed