स्मृति इरानी ने कबूला, अमित शाह से पुराना रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी पत्रकारों को देखकर भड़क गईं। इतना हंगामा हुआ कि बैठक तमाशा बन गई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के आने की खबर भाजपा की तरफ से मीडिया को दी गई थी। लेकिन मंत्री ने पत्रकारों से बात करने से इंकार कर दिया।
पत्रकारों को देख स्मृति ईरानी ने कहा कि वे प्रेस कांफ्रेंस के लिए आई ही नहीं हैं। हंगामा होते देख मेयर सुनील ज्योति ने पत्रकारों को संदेश भेजने वाले पर सख्त कार्रवाई करने का सुझाव दिया। उन्होंने भाजपा के विधायकों से इस बारे में शिकायत भी की। मेयर ने कहा कि यह सीरियस मुद्दा है। इसको गंभीरता से लेना चाहिए।
'अमित शाह से मेरा पुराना रिश्ता'
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ आ रही अनबन की खबरों पर स्मृति ईरानी ने कहा कि शाह से मेरा पुराना रिश्ता है। अमित शाह मेरे भाई हैं और उन्होंने अमेठी के चुनाव में मेरा पूरा साथ दिया था। मेरे और अमित शाह के रिश्ते में दरार आने की जो बातें की जा रही हैं, वे निराधार हैं।
अमेठी में चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी के नजर न आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता ने राहुल पर बहुत विश्वास जताया है। राहुल को अमेठी की जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना चाहिए।
'अब कुछ नेगेटिव न लिखना'
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सर्किट हाउस पहुंचने पर हुए हंगामे के बाद एक भाजपा नेता ने पत्रकारों से कहा कि कुछ नेगटिव न लिख देना। जो हो गया हुण गल्ल ते मिट्टी पाओ।