फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Narendra Modi Magic may be in Haryana Assembly Elections 2014

हरियाणा में कितनी सीटों पर चलेगा मोदी मैजिक?

Mon, 15 Sep 2014 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 15 Sep 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi Magic may be in Haryana Assembly Elections 2014

हरियाणा में चुनावी बिगुल बज चुका है। 20 सितंबर को इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी, 15 अक्तूबर को मतदान होगा और सूबे की सत्ता का ताज किसके सिर सजेगा इसका फैसला दीपावली से पहले 19 अक्तूबर को होगा।

विज्ञापन


विधानसभा के इस सियासी समर के लिए भाजपा जहां फिर मोदी के जादू को कैश करने के लिए तैयार है वहीं कांग्रेस अपने विकास के नारे साथ तीसरी बार सत्ता हासिल करना चाहती है।
विज्ञापन


दस साल से सत्ता से दूर इनेलो की छटपटाहट साफ झलक रही है इसीलिए टिकट वितरण में सबसे आगे रहते हुए उसने अपने 73 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

भाजपा से गठबंधन खत्म होने के बाद हजकां अब गैर जाट वोट बैंक को एक करने के लिए छोटे सियासी दलों की ओर देख रही है। इस विधानसभा चुनाव में कौन सा दल किन समीकरणों के साथ जीत का दावा पेश कर रहा है, पेश है श्याम द्विवेदी की रिपोर्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मुख्यमंत्री के मैदान में बीजेपी

Narendra Modi Magic may be in Haryana Assembly Elections 2014

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी बिना मुख्यमंत्री के उतर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि पार्टी इस बार फिर नरेंद्र मोदी के चेहरे के नाम पर ही जनता के बीच जाएगी। इनका मानना है कि लोकसभा चुनाव में जिस तरह मोदी की लहर चली थी वैसी ही स्थिति विधानसभा चुनाव में भी रहेगी।

भाजपा नेताओं का दावा है कि लोकसभा चुनाव में सोनीपत, करनाल, अंबाला, गुड़गांव, फरीदाबाद, भिवानी, कुरुक्षेत्र और रोहतक सहित आठ लोकसभा क्षेत्रों में करीब 56 विधानसभा सीटों पर पार्टी ने बढ़त बनाई थी। इसी आधार पर वरिष्ठ नेता तो यहां पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा न घोषित करना नुकसानदायक भी हो सकता है। क्योंकि देश में अब चेहरों पर ही चुनाव हो रहे हैं मोदी के नाम पर वोट लोगों ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाने  के लिए दिए थे जबकि विधानसभा में हालात कुछ अलग होते हैं।

इन विधानसभा सीटों पर रही भाजपा को बढ़त

Narendra Modi Magic may be in Haryana Assembly Elections 2014

कालका, पंचकूला, अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, मुलाना, नारायणगढ़, साढौरा, जगाधरी, यमुनानगर,  रादौर, लाडवा, शाहबाद, थानेसर, गुहला, कैथल, पुंडरी, करनाल, नीलोखेड़ी, इंद्री, घरौंदा, असंध, पानीपत ग्रामीण, इसराना, पानीपत सिटी, समालखा, गन्नौर, राई, सोनीपत, सफीदों, जींद, बहादुरगढ़, कोसली, लोहारू, महेंद्रगढ़, नारनौल, दादरी, भिवानी, अटेली, तोशाम, नांगल चौधरी, बावल, रेवाड़ी, पटौदी, बादशाहपुर, गुड़गांव, सोहना,  हथीन, होडल, पलवल, पृथला, फरीदाबाद (एनआईटी) बढखल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, तिगांव।

भाजपा विकास और मोदी के नाम पर चुनाव लड़ेगी। चुनाव के बाद सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री तय होगा। हरियाणा की जनता प्रदेश में भाजपा की सरकार देखना चाहती है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रति जनमत देकर जनता ने संकेत दे दिया था। प्रदेश सरकार से जनता ऊब चुकी है।
विजयवर्गीय, चुनाव प्रभारी, हरियाणा, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed