फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Narendra Modi in Panchkula for Manohar Lal Khattar Oath Ceremony

मनोहर लाल खट्टर और उनकी टीम ने ली शपथ

Mon, 27 Oct 2014 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Oct 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi in Panchkula for Manohar Lal Khattar Oath Ceremony

हरियाणा के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल खट्टर ने शपथ ले ली है। उनकी नई टीम ने भी शपथ ले ली है। उनकी टीम में कविता जैन, रामबिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यू, ओमप्रकाश धनखड़, राव नरबीर सिंह, अनिल विज बतौर कैबिनेट मंत्री शामिल हुए। राज्यमंत्री के रूप में विक्रम सिंह ठेकेदार, कृष्ण कुमार वेदी और प्रणव देव कंबोज ने शपथ ली। राव नरबीर सिंह दूसरी बार मंत्री बने हैं। इससे पहले उनके नाम सबसे कम उम्र में मंत्री बनने का रिकॉर्ड दर्ज है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह, लाल कृष्ण आडवाणी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, मेनका गांधी, मुरली मनोहर जोशी, गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, रामविलास पासवान, नवजोत सिद्धू, मध्यप्रदेश्ा मुख्यमंत्री के शिवराज चौहान, कैलाश विजयवर्गीय इन खास पलों के साक्षी बने।
विज्ञापन

मोदी, शाह, आडवाणी, खट्टर मंच पर

Narendra Modi in Panchkula for Manohar Lal Khattar Oath Ceremony

हरियाणा के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर मौजूद हैं। उनके साथ हरियाणा के नए सीएम मनोहर लाल खट्टर भी मंच पर मौजूद हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सुषमा स्वराज, लाल कृष्‍ण आडवाणी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, मेनका गांधी, मुरली मनोहर जोशी, गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल, राजस्‍थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, रामविलास पासवान, नवजोत सिद्धू, मध्‍यप्रदेश्‍ा मुख्यमंत्री के शिवराज चौहान, कैलाश विजयवर्गीय भी मंच पर मौजूद हैं।

रामबिलास शर्मा, ओ पी धनखड़, संतोष सरवान, अनिल विज, कैप्टन अभिमन्यू, कविता जैन, प्रेमलता व अन्य कई गणमान्य लोग भी मेला ग्राउंड पहुंच चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आज के शपथ ग्रहण समारोह में मनोहर लाल खट्टर के साथ रामबिलास शर्मा, ओ पी धनखड़, संतोष सरवान, अनिल विज, कैप्टन अभिमन्यू, कविता जैन, प्रेमलता शपथ लेंगे।

मोदी संग कई केंद्रीय मंत्री भी आएंगे पंचकूला

Narendra Modi in Panchkula for Manohar Lal Khattar Oath Ceremony

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंचकूला में होंगे। वे यहां हरियाणा के नए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का शपथ ग्रहण का हिस्सा बनेंगे। धानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री और मुख्य मंत्री भी पंचकूला पहुंचेंगे।

यूटी प्रशासन ने रविवार को चंडीगढ़ के एयरपोर्ट से शपथ ग्रहण समारोह स्थल तक चंडीगढ़ के हिस्से में आने वाले उन दोनों रूटों पर धारा 144 लगा दी है, जहां से मोदी का काफिला गुजरेगा।

सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक जाम से बचने के लिए लोगों को वैकल्पिक रूटों का इस्तेमाल करना होगा। मोदी रविवार को सुबह 10:30 बजे चंडीगढ़ के टेक्निकल एयरपोर्ट पर उतरेंगे और दोपहर 12:45 पर एयरपोर्ट से वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

शुक्रवार को पीएमओ से जो कार्यक्रम आया था उसके तहत मोदी को दोपहर तीन बजे वापस लौटना था। लेकिन, शनिवार को कार्यक्रम बदल दिया गया और अब मोदी चंडीगढ़ पहुंचने के लगभग दो घंटे बाद ही वापस लौट जाएंगे।

विज्ञापन

यह रहेगा मोदी का रूट

Narendra Modi in Panchkula for Manohar Lal Khattar Oath Ceremony

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए दो रूट तैयार किए गए हैं। हालांकि, उम्मीद है कि मोदी का काफिला जीरकपुर के रास्ते ही पंचकूला जाएगा। ऐसे में चंडीगढ़ से जीरकपुर जाने या पंचकूला जाने वालों को दिक्कत आएगी। लेकिन, अगर मोदी का काफिला ट्रिब्यून चौक के रास्ते हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट होते हुए पंचकूला जाता है तो शहर में कई स्थानों पर जाम लग सकता है।

मोदी का काफिला एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से जीरकपुर की तरफ मुड़ेगा और जीरकपुर बैरियर से पंचकूला हाईवे होते हुए शपथ ग्रहण समारोह स्थल तक जाएगा। लेकिन, अगर किसी वजह से इस रूट का उपयोग नहीं होता है तो मोदी का काफिला टेक्निकल एयरपोर्ट से हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट होते हुए ट्रिब्यून चौक तक जाएगा और यहां से सेक्टर-29-इंडस्ट्रियल एरिया लाइट प्वाइंट होते हुए ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट तक जाएगा।

यहां से रेलवे लाइट प्वाइंट होते हुए कलाग्राम लाइट प्वाइंट के रास्ते हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट तक जाएगा और इसके बाद काफिला पंचकूला में प्रवेश करेगा। इन दोनों रूटों पर धारा 144 रहेगी और पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी। दोनों रूटों पर किसी तरह की पार्किंग की मंजूरी नहीं होगी। 

समारोह में ये होंगे मुख्य अतिथि

Narendra Modi in Panchkula for Manohar Lal Khattar Oath Ceremony

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के अलावा छह प्रदेशों के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री राजनाथ समेत 15 केंद्रीय मंत्री भी पहुंचेंगे।

रविवार को पंचकूला के हुडा ग्राउंड पर होने वाले समारोह के लिए शनिवार को केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, वीके सिंह और कृष्ण पाल गुजर पंचकूला पहुंच गए।

समारोह में आने वाले अन्य नेताओं में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर भाग लेंगे। इधर, प्रशासन ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए शनिवार शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर लीं।

मुख्य मंच के आसपास बनाए तीन मंच

Narendra Modi in Panchkula for Manohar Lal Khattar Oath Ceremony

पंचकूला सेक्टर-5 स्थित हुडा ग्राउंड में 24 फुट लंबा मुख्य मंच बनाया गया है, जिसके दोनों ओर 28-28 फुट के दो अन्य मंच तैयार किए गए हैं। इनमें से एक मंच पर प्रदेश के विधायक और सांसद बैठेंगे जबकि दूसरे मंच पर केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही देशभर से आने वाले साधु-संतों को स्थान दिया जाएगा।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने बताया कि इनके अलावा एक तीसरा मंच भी बनाया जा रहा है, जिस पर लगभग 200 से 225 अति वशिष्ठ अतिथियों के बैठने की व्यवस्था होगी। यादव के अनुसार, महिलाओं के बैठने के लिए अलग ब्लॉक बनाए गए हैं।

समारोह शुरू होने से पहले लोकसंपर्क विभाग द्वारा लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समारोह की सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने समारोह में आने वाले नागरिकों के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था भी की है।

आम लोगों को सुबह 10 बजे पहुंचना होगा

Narendra Modi in Panchkula for Manohar Lal Khattar Oath Ceremony

10 हजार वीआईपी पास जारी: राजभवन से हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए 10 हजार वीआईपी पास जारी हुए हैं। वहीं, दो हजार वीवीआईपी पास जारी भी हुए हैं। उधर, पंचकूला के सेक्टर-पांच स्थित हुडा ग्राउंड में 50 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।

चंडीगढ़ से समारोह में भाग लेने के लिए सांसद किरण खेर, भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, अरुण सूद, पूर्व मेयर राज बाला मलिक, सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी, डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल के अलावा सभी पार्षद और कार्यकारिणी के सदस्य जा रहे हैं।

शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे: शपथ ग्रहण समारोह रविवार सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसके लिए आम लोगों को दस बजे तक समारोह स्थल पर पहुंचना होगा, ताकि लोग शहर के कुछ मार्गों पर जाम में न फंसें। पासधारकों को पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के कारण कुछ आसानी हो सकती है।

नजरें उठेंगी तो शार्प शूटर दिखेंगे

Narendra Modi in Panchkula for Manohar Lal Khattar Oath Ceremony

नजरें उठेंगी तो शार्प शूटर दिखेंगे और झुकेंगी तो सड़क के दोनों ओर खाकी वर्दी में चौकस जवान नजर आएंगे। सड़कें होंगी सुनसान और सिर्फ होगा मोदी का कारवां। जरा सी गड़बड़ी पर शार्प शूटर गोली चलाने में परहेज नहीं करेंगे। यह है चंडीगढ़ पुलिस द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए की गई कड़ी सुरक्षा।

चंडीगढ़ में जहां-जहां से प्रधानमंत्री का काफिला गुजरेगा वहां इमारतों पर शार्प शूटर मौजूद होंगे। इसके अतिरिक्त चंडीगढ़ एयरपोर्ट से लेकर हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट तक करीब पंद्रह पीसीआर वैन और सौ पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे। एसपीजी की सिक्योरिटी के साथ ही चंडीगढ़ पुलिस ने शार्प शूटर को तैनात कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चंडीगढ़ पुलिस ने तीन हजार से ज्यादा जवान तैनात कर दिए हैं। मोदी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पंचकूला में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मोदी के रूट में हरेक जगह सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

तीन हजार जवान सुरक्षा व्यवस्था में

Narendra Modi in Panchkula for Manohar Lal Khattar Oath Ceremony
यूटी पुलिस के साथ ही सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स पूरी सिटी की सिक्योरिटी में लगा दी गई है। एसएसपी सुरक्षा और ट्रैफिक मनीष चौधरी ने कहा कि आईपीएस अधिकारियों के अतिरिक्त बीस डीएसपी, चालीस इंस्पेक्टर को तैनात किया गया है। कुल तीन हजार जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होंगे। चंडीगढ़ की सभी सड़कों को पीएम विजिट केलिए शनिवार को ही पैक कर दिया गया।

इस मौके पर सिटी पुलिस ने सुरक्षा के लिए ड्राई रन किया। इसके अलावा पुलिस प्रशासन ने धारा 144 भी लगा दी है। उपायुक्त मोहम्मद शाइन ने इसकी पुष्टि की। साथ ही उन्होंने कहा कि रुट के इधर उधर किसी भी प्रकार की व्हीकल की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।

चंडीगढ़ पुलिस ने की रिहर्सल: सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने शनिवार को ड्राई रन किया। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से लेकर पंचकूला तक का रूट इसके लिए तय किया गया।

मनीष चौधरी, एसएसपी सुरक्षा और ट्रैफिक के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था के लिए वीवीआईपी विजिट के दौैरान सभी अधिकारियों की ड्यूटी भी होगी। पुलिस कर्मियों के साथ सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

मोदी के शपथ ग्रहण में आने के कई मायने

Narendra Modi in Panchkula for Manohar Lal Khattar Oath Ceremony

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने केकई मायने हैं। मोदी पंचकूला के सेक्टर-पांच स्थित हुडा ग्राउंड से यह संदेश दे जाएंगे कि खट्टर उनकी पहली और आखिरी पसंद हैं।

मुख्यमंत्री बनने की कतार में खड़े हरियाणा के नेताओं को भी मोदी का स्पष्ट संदेश होगा कि खट्टर उनकी पसंद हैं। मोदी के आने के कई राजनीतिक मायने भी हैं। एक तो वे हरियाणा की धरती से मनोहर लाल खट्टर पर अपना वरदहस्त रखने का संदेश देंगे। साथ ही यह भी स्पष्ट कर देंगे कि मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाने में उन्हीं का हाथ है।

जिस तरह से उन्होंने अमित शाह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर पार्टी में संदेश दे दिया है कि शाह मोदी की पहली पसंद हैं, यही काम हरियाणा में भी होगा। हरियाणा भाजपा के नेतृत्व को भी मोदी यही संदेश देंगे। मोदी की यह बातें पार्टी के अन्य नेताओं के लिए मिसाल के साथ नसीहत का काम करेंगी।

मोदी के आने का दूसरा बड़ा कारण हरियाणा की जनता का कर्ज उतारना होगा। प्रदेश के कोने-कोने से शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के लोग पहुचेंगे। प्रदेश की जनता को यह उम्मीद है कि मोदी समारोह स्थल से हरियाणा के विकास से जुड़ी कुछ नई घोषणाएं कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed