फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Names Removed From Voter List On Illegal Construction In Cantonment Area

छावनी क्षेत्र में अवैध निर्माण पड़ा भारी, 30 हजार लोगों के नाम मतदाता सूची से कटे

Wed, 10 Jul 2019 12:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Jul 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
Names Removed From Voter List On Illegal Construction In Cantonment Area
सांकेतिक तस्वीर

कैंटोनमेंट बोर्ड ने वोटिंग लिस्ट से उन हजारों लोगों के वोट काट दिए हैं जिन्होंने छावनी क्षेत्र में अवैध निर्माण और कब्जे किए हैं। इनमें कैंटोनमेंट बोर्ड के मौजूदा पार्षद जोरा सिंह, सुनील कुमार सीला, पूर्व अकाली विधायक जोगिंदर सिंह जींदू के अलावा कई नेता भी शामिल हैं। इसे लेकर छावनी क्षेत्र के लोगों में काफी नाराजगी है। पार्षद सुनील कुमार का दावा है कि नौ वार्ड में लगभग 30 हजार लोगों के वोट काटे गए हैं। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2016 में एक केस का फैसला सुनाते हुए आदेश दिया था कि छावनी क्षेत्र में जिन लोगों ने नाजायज निर्माण व कब्जे किए हैं, उन्हें वोट डालने का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों ने इसी आदेश के आधार पर कई लोगों के वोट काट दिए हैं। छावनी के लोगों का कहना है कि जिन वार्डों में तीन से पांच हजार वोटर थे, अब उन वार्डों में सौ से कम वोटर रह गए हैं। 
विज्ञापन


अकाली पार्षद सुनील कुमार सीला ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 2016 में फैसला सुनाया था और उसी समय लोगों के वोट काटे गए। इसका खुलासा अब हुआ जब 2020 के चुनाव लिए वोटरों की सूची मांगी गई। पार्षद सीला ने बताया कि कैंटोनमेंट बोर्ड के जितने भी पार्षद हैं, उनमें से सिर्फ पूर्व पार्षद संजय गुप्ता का वोट बचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंटोनमेंट बोर्ड के पूर्व उप प्रधान और मौजूदा पार्षद सुरिंदर बब्बू, पार्षद रोहित गिल का भी नाम वोटिंग लिस्ट से कट गया है। पूर्व अकाली विधायक जोगिंदर सिंह के वार्ड नंबर एक में अब लगभग 29 वोटर रह गए हैं। सीला ने बताया कि उनके वार्ड नंबर चार में 4500 वोटर थे जो अब 128 वोटर रह गए हैं। उन्होंने सीईओ कैंटोनमेंट बोर्ड फिरोजपुर व अन्य अधिकारियों को इस संबंध में मांगपत्र दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed