{"_id":"685645c7596258629c03deaca27eeca1","slug":"nakul-was-due-to-revenge-killing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के कारण हुई थी नकुल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश के कारण हुई थी नकुल की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Fri, 22 Aug 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। थाना माडल टाउन के अंतर्गत एक फैक्टरी में काम करने वाले बिजनौर निवासी नकुल की हत्या की गई थी। पुलिस ने इसमें फैक्टरी मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द ही काबू करने का दावा किया है।
गौरतलब है कि 13 अगस्त को मॉडल टाउन थाने के अंतर्गत एक 20 वर्षीय युवक का शव बरामद किया था। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त नकुल (20) निवासी बनवारीपुर, बिजनौर यूपी के रूप में की थी।
परिजन सूचना मिलने पर पानीपत पहुंच गए थे और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी और पुलिस की प्राथमिक जांच व परिजनों के बयान में यह मामला हत्या का निकला।
विज्ञापन
थाना मॉडल टाउन पुलिस ने पिता राजेंद्र सिंह के बयान दर्ज किए। राजेंद्र सिंह निवासी बनवारीपुर, बिजनौर यूपी ने बताया था कि नकुल पानीपत के मॉडल टाउन क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। वह रक्षाबंधन पर घर जाने की तैयारी में था, लेकिन फैक्टरी मालिक और अन्य लोगों ने उसको घर पर नहीं जाने दिया।
परिजनों ने फैक्टरी मालिक गगन, अभीराम, मनोज और सौरभ निवासी बिहार पर हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उक्त चारों आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते नकुल की हत्या को अंजाम दिया है। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर फैक्टरी मालिक गगन समेत चारों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
वर्जन
थाना मॉडल टाउन क्षेत्र में 13 अगस्त को नकुल की हत्या कर दी थी गई थी। थाना पुलिस ने जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना मॉडल टाउन प्रभारी संदीप कुमार मामले की खुद जांच कर रहे हैं और पुलिस आरोपियों को जल्द ही काबू कर लेगी।
अनिल कुमार, पीआरओ, पुलिस पानीपत