फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Naib Singh Saini said Will form third double engine government in Haryana

हरियाणा में तीसरी बनाएंगे डबल इंजन की सरकार : नायब सिंह सैनी

Sun, 29 Oct 2023 12:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Naib Singh Saini said Will form third double engine government in Haryana
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, याद किए पुराने पल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी शनिवार को सीएम मनोहर लाल से मुलाकात करने उनके आवास संत कबीर कुटीर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया। सैनी ने मंच पर सबके सामने मुख्यमंत्री के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। वहीं, सीएम ने भी कहा कि संगठन चलाने में उन्हें किसी तरह की कठिनाई नहीं आने दी जाएगी। समारोह के दौरान सैनी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष के झूठ से जनता को बचाना है। सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार भी हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी, जहां सामान्य कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि नायब सैनी से मुलाकात 1995-96 में हुई थी। उस दौरान वह संगठन मंत्री थे और रोहतक कार्यालय में काम करते थे। उसी दौरान किसी ने उनकी सैनी से मुलाकात करवाई। सैनी ने कहा कि वह उनके साथ काम करना चाहते हैं और उन्हें भी एक सहयोगी की जरूरत थी। नायब सैनी ने उस समय न केवल कंप्यूटर ऑपरेटर बल्कि संगठन के नाते कई तरह के दफ्तरी कामों को संभाला। वह रात दो बजे तक संगठन का कामकाज देखते रहते थे। उसके बाद उन्होंने नारायणगढ़ में केबल टीवी का काम शुरू कर दिया। वर्ष 2014 में जब नारायणगढ़ से प्रत्याशी उतारने की बात आई तो पार्टी ने सैनी को सम्मान दिया। आज उन्हें प्रदेश की बागडोर सौंपी गई है। उन्होंने नायब सिंह सैनी को उनके नव दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में वंचितों, गरीबों व जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी व त्वरित तरीके से दे रही है। सरकार का मुख्य ध्येय यही है कि जिसका हक है, उसे उसका हक अवश्य मिलेगा। अब किसी का हक कोई छीन नहीं सकता है। राज्य सरकार सबके लिए हितकारी हो, ऐसी नीतियां बनाकर जमीनी स्तर तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है, जिससे आज प्रदेश का हर वर्ग खुशहाल है। उन्होंने कहा कि 2 नवंबर को करनाल में अंत्योदय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें आयुष्मान भारत योजना, पेंशन स्कीम व अन्य सुविधाएं के लाभार्थियों को बुलाया जाएगा। इस सम्मेलन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विशेष रूप से शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और सैनी ने पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के कार्यों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि धनखड़ ने राज्य में संगठन को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन संवाद कार्यक्रम के तहत 6000 गांवों को कवर करने का लक्ष्य
मनोहर लाल ने कहा कि इस समय प्रदेश में जनसंवाद कार्यक्रम चल रहे हैं। उनके जन संवाद कार्यक्रम के अलावा, सांसद एवं विधायकों द्वारा भी जनसंवाद कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी 6000 गांवों में जन संवाद कार्यक्रम करने का लक्ष्य है। अभी तक लगभग 1000 गांवों में ये कार्यक्रम हो चुके हैं। शेष 5000 गांवों में आगामी महीनों में ये कार्यक्रम किए जाएंगे, ताकि लोगों की समस्याओं व शिकायतों का त्वरित निपटान सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed