फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nagar Palika Workers of Haryana will start movement against government

हरियाणा में 20 जून से सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेंगे नगर पालिका कर्मी, निकाले जाएंगे जुलूस

Mon, 17 Jun 2019 02:45 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 17 Jun 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
Nagar Palika Workers of Haryana will start movement against government
विरोध प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा में सरकार द्वारा पिछले साल नगर पालिका कर्मचारी संघ के साथ समझौते किए गए थे, जिनके लागू न होने पर नगर पालिका कर्मचारी संघ ने आंदोलन छेड़ने का एलान किया है। इसकी शुरूआत 20 जून से की जाएगी। आंदोलन की इसी कड़ी में 9 व 10 जुलाई के प्रदेश के सभी नगरों व कस्बों में पालिका कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे और 17 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन व धरना देंगे। इसके बाद 24 जुलाई को प्रदेश भर में नगर पालिका कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद भी बात नहीं बनी तो सितंबर में करनाल में कर्मचारियों की विशाल रैली की जाएगी। ये फैसला रविवार को यादव धर्मशाला में आयोजित नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन में लिया गया। संघ के नव निर्वाचित प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 20 से 25 जून तक सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन और 2-3 जुलाई को विरोध स्वरूप काले बिल्ले लगाकर गेट मीटिंग की जाएगी ।
विज्ञापन


9-10 जूलाई को सभी शहरों एवं कस्बों में जुलूस निकाले जाएंगे। 17 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त को सौंपे जाएंगे और 24 जुलाई को सुबह 8 बजे से 24 घंटे की भूख हड़ताल की जाएगी। सितंबर के प्रथम सप्ताह में सीएम सिटी करनाल में राज्य स्तरीय रैली की हड़ताल का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इंप्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा ने नगर पालिका कर्मचारी संघ  द्वारा घोषित आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के एजेंडे में सरकारी कर्मचारी एवं उनकी मांगे नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार अनुबंध कर्मियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, पंजाब के समान वेतनमान देने, ठेका प्रथा समाप्त करने, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार मकान किराए भत्तें में बढ़ोतरी करना तो दूर पिछले दो साल से कर्मचारियों की मांगों पर बातचीत तक करने को तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा 10 से 12 अगस्त में राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन पंचकूला में आयोजित सम्मेलन में सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान करेगा। एसकेएस की उपाध्यक्ष सबिता मलिक ने महिला विरोधी मानसिकता,जाति एवं लिंग के आधार पर किए जा रहे भेदभाव के खिलाफ एकजुटता के साथ आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed