फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nagar Nigam Says, No Dog Biting Case since 4 Years

चंडीगढ़ नगर निगम ने बोला झूठ, जानिए क्यों

Thu, 29 May 2014 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 29 May 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam Says, No Dog Biting Case since 4 Years

शहर में लावारिस कुत्तों के आतंक की रोकथाम के लिए दायर हाईकोर्ट में दायर याचिका की सुनवाई के दौरान नगर निगम ने हैरान करने वाले जवाब दिया।

विज्ञापन


निगम ने अपने जवाब में कहा था कि पिछले चार सालों में किसी व्यक्ति को कुत्ते के काटने का केस सामने नहीं आया। इस पर याचिकाकर्ता ने तथ्य पेश किया है कि डॉग बाइट का केस ही नहीं, बल्कि कुछ दिन पहले डॉग बाइट की वजह से नवदीप गुप्ता नामक एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन


इस तथ्य पर हाईकोर्ट ने निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। निगम ने बुधवार को एक जवाब में स्पष्ट किया कि कई लोगों को काटने के बाद मरा कुत्ता रेबीज़ से पीड़ित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में रिपोर्ट आ गई है और कुत्ते के रेबीज़ होने की पुष्टि हुई है। इस मामले में हस्तक्षेप करने वाली पीपुल्स फॉर एनिमल्स (पीएफए) संस्था को भी प्रतिवादी बना लिया गया है।

संस्था ने अपना पक्ष रखने के लिए अर्जी दायर की थी। संस्था का कहना था कि जानवरों के अंग काटना उन पर जुल्म करने के बराबर है। निगम द्वारा कुत्तों की नसबंदी के दौरान मादा कुत्तों का गर्भाशय तक निकाला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed