{"_id":"cfaef9f411c061a1619de049a56f2292","slug":"nagar-nigam-meeting-on-house-tax-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः हाउस टैक्स पर मंगल को होगा 'दंगल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः हाउस टैक्स पर मंगल को होगा 'दंगल'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 02 Aug 2015 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाउस टैक्स के खिलाफ कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। पार्टी मंगलवार को सेक्टर-38 के तिकोना पार्क से विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत करेगी। पार्टी आने वाले दिनों में पूरे शहर में लगातार विरोध रैली, धरना और सिग्नेचर कैंपेन चलाएगी। प्रदर्शन की शुरुआत भाजपा पार्षद दल के नेता अरुण सूद के वार्ड से की जा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि रैलियों के जरिये लोगों को भाजपा के नेताओं, सांसद किरण खेर, अध्यक्ष संजय टंडन के दोहरे चरित्र के बारे में बताया जाएगा कि वे जनता के सामने कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं।
विज्ञापन
छाबड़ा ने कहा कि हाउस टैक्स पर चुपके से सहमति देने के बाद सांसद किरण खेर, अध्यक्ष संजय टंडन व दूसरे नेताओं ने चुप्पी साध ली है और जनता का सामना करने से बचते फिर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने जनता को यह कहकर धोखा दिया है कि स्मार्ट सिटी के लिए टैक्स जरूरी है लेकिन असल में टैक्स और स्मार्ट सिटी का कोई संबध नहीं है। छाबड़ा ने कहा कि जनता के सिग्नेचर कैंपन में शहर के हर वर्ग को शामिल किया जाएगा।
सूद दें पार्षद पद से इस्तीफा : कांग्रेस
कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा पार्षद अरुण सूद का इस्तीफा मांगा है। कांग्रेस नेता अजय जोशी, सतीश शर्मा, संदीप भारद्वाज, शशि शंकर तिवारी, अश्विनी कौशल व विनोद शर्मा ने नगर निगम में भाजपा पार्षद दल के नेता अरुण सूद के उस बयान की आलोचना की है, जिसमें सूद ने पूर्व मेयर सुभाष चावला से पार्षद पद से इस्तीफा देने की मांग की थी।
हाउस टैक्स लगाने के लिए सुभाष चावला जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि भाजपा की सरकार, सांसद किरण खेर व पार्टी अध्यक्ष संजय टंडन जिम्मेदार हैं। यदि उनमें थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो सूद को हाउस टैक्स लगाने की जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
राजनीतिक ड्रामा: कैंथ
उधर, भाजपा पार्षद और हाउस टैक्स कमेटी के सदस्य सतीश कैंथ का कहना है कि सभी सदस्यों को पता है कि चावला ने चेयरमैन रहते हुए एक बार भी बैठक नहीं बुलाई है। उनका कहना है कि चावला ने सिर्फ राजनीतिक ड्रामा रचने के लिए इस्तीफा दिया है। शहरवासी सब जानते हैं।