{"_id":"f76cae28d8bd7e6b2555818ac34d9459","slug":"nagar-nigam-mc-join-house-meeting-with-beer-can-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जब नगर निगम सदन में बीयर का कैन लेकर पहुंचे पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जब नगर निगम सदन में बीयर का कैन लेकर पहुंचे पार्षद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 19 May 2015 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में जगह-जगह खुले शराब ठेकों के विरोध में नगर निगम की बैठक में जबरदस्त ड्रामा हुआ। पार्षद सौरभ जोशी प्रतीकात्मक रूप से बीयर की खाली कैन लेकर सदन में पहुंच गए। उन्होंने कहा कि जब जगह-जगह शराब बेची जा रही है तो क्या अब नगर निगम, प्रशासन की बैठकों और कार्यक्रमों में भी बीयर परोसी जाएगी? इससे पहले सौरभ जोशी ने ही सेक्टर-15 मार्केट में शराब ठेके के विरोध में प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
दीप कांपलेक्स में बिछेंगी पानी-सीवरेज पाइप लाइन
हल्लोमाजरा के दीप कांपलेक्स में रहने वाले करीब चार हजार से अधिक परिवारों के लिए अच्छे दिन आने वाले हैं। दीप कांपलेक्स में जल्द ही सीवरेज और वाटर सप्लाई की पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
सदन की बैठक में मेयर पूनम शर्मा और कमिश्नर वीपी सिंह ने बताया कि दीप कांपलेक्स के लिए टेंडर तैयार है। जल्द ही काम शुरू होगा। वहीं, एरिया पार्षद जन्नत जहां ने कहा कि 15 वर्षों से यहां के लोग समस्याओं से परेशान हैं। इसलिए जल्द समाधान जरूरी है।
विज्ञापन
टर्शरी वाटर प्लांट की होगी चेकिंग
टर्शरी वाटर पर भी बैठक में चर्चा हुई और डिग्गियां, प्लांट की जांच की मांग को स्वीकार कर लिया गया। अब पार्षद और अधिकारी जांच करेंगे। पार्षद हरदीप सिंह ने मिल्क कॉलोनी धनास में ग्वालों की मांग उठाते हुए उन्हें पिट अलॉट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जो जगह अलाट की गई है, वह काफी कम है।
दो एजेंडा डेफर, कमेटी बनेगी
विकासनगर मौलीजागरां में 112 बूथ और दो हॉल बनवाए गए हैं। इन बूथों की बोली के लिए प्रस्ताव आया, जिसे बैठक में डेफर कर दिया गया और कमेटी गठित कर सुझाव देने पर सहमति बनी। अब मेयर एक कमेटी का गठन करेंगी। बैठक में बूथों की रिजर्व प्राइस अधिक होने का मुद्दा भी उठा। इसी प्रकार नगर निगम की पब्लिक हेल्थ के गोदाम में पड़ी अनुपयोगी चीजों की नीलामी के लिए प्रस्ताव को भी डेफर कर कमेटी के गठन का सुझाव दिया गया।
इन पर भी सहमति बनीं
बैठक में ग्रीन बेल्ट सेक्टर-38 में टो बॉल, बेंच, खेल उपकरण पर 66.61 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस कॉलोनी सेक्टर-38 वेस्ट में सड़क के किनारे टाइल लगाने पर 86.08 लाख रुपये खर्च करने का भी एजेंडा पास किया गया।
मेन लाइन से मोटर जोड़ी तो होगी कार्रवाई
वाटर सप्लाई की मेन पाइप लाइन से मोटर जोड़कर पानी खींचने वालों के खिलाफ नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा। उनके मोटर जब्त होंगे और केस भी दर्ज कराया जाएगा। पार्षद सुभाष चावला ने कहा कि शहर के पीजी मालिकों ने पानी की मेन लाइन से बड़े-बड़े मोटर जोड़ रखे हैं।
हम सभी को लोकल समस्या की तरफ ध्यान देना चाहिए। साथ ही पानी की चोरी रोकने के लिए नगर निगम को भी ड्राइव चलाना चाहिए। शहर में पानी के संकट पर नगर निगम सदन की बैठक में चर्चा हुई। पहली मंजिल और दूसरी मंजिल ही नहीं, ग्राउंड फ्लोर पर भी पानी नहीं पहुंचने का मुद्दा उठा।
पार्षद हीरा नेगी ने सदन की बैठक में कहा कि उनके घर में 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। पार्षद अरुण सूद ने कहा कि उनके वार्ड (सेक्टर-38) में लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। दो वर्ष पहले पानी का प्रेशर ठीक था, लेकिन अब एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है।
सूद ने कहा कि कम से कम एक घंटे तक फुल प्रेशर से पानी आना चाहिए। इसके लिए पुरानी पाइप लाइन की जांच कर लीकेज रोकना जरूरी है। वहीं, हरजिंदर कौर ने वाटर ऑडिट और मेजर (रिटायर्ड) डीएस संधू ने रेनवाटर हार्वेस्टिंग का मुद्दा उठाया।
पार्षद देवेश मौदगिल ने कहा कि टर्शरी वाटर की क्वालिटी खराब है। इसलिए इसकी क्वालिटी मेंटेन करना जरूरी है। पार्षद गुरबख्श रावत ने कहा कि उनके वार्ड के लोग परेशान हैं। सुबह-सुबह व्हाटसएप पर पानी की किल्लत के मैसेज आने लगते हैं। सुरिंदर बाहगा ने कहा कि यूजीआर बनाने के बाद भी पानी का संकट क्यों है।