{"_id":"5df4702f8ebc3e87e200ee00","slug":"nagar-nigam-commissioner-reply-to-councillors-on-questions-related-to-vendors","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पार्षदों को कमिश्नर का करारा जवाब, चंडीगढ़ एक दिन में नहीं बसा, रोजगार चलने में समय लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षदों को कमिश्नर का करारा जवाब, चंडीगढ़ एक दिन में नहीं बसा, रोजगार चलने में समय लगेगा
Sat, 14 Dec 2019 10:50 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की मीटिंग में मेयर और कमिश्नर
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ नगर निगम सदन की बैठक में पार्षदों के सवालों को सुनने के बाद कमिश्नर केके यादव ने कहा कि एक दिन में चंडीगढ़ नहीं बस गया। इसके लिए समय लगा और आज यहां जमीन खरीदने में सोचना पड़ता है। इसलिए दुकानें चलाने में थोड़ा सा समय लगेगा।
रही बात फीस भरने की समय बढ़ाने की बात तो पब्लिक नोटिस, एफएम और लाउड स्पीकर के माध्यम से वेंडरों को सूचित किया गया था, लेकिन अब कमिश्नर सभी वेंडरों के कान में जाकर नहीं कह सकते। सदन की बैठक में भाजपा पार्षद हीरा नेगी और सुनीता धवन ने वेंडिंग फीस भरने के लिए वेबसाइट ओपन कराने के लिए कहा।
कमिश्नर ने कहा कि वेंडरों को पहले केवल पांच फुट और 3 इंच जगह दी गई थी। उसे बाद में रिवाइज कराकर 5 फुट और 6 इंच कराया गया है। रही बात मार्केट में वेंडिंग साइट बनाने के लिए तो अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट के अनुसार ही जगह निर्धारित होती है। कहीं भी वेंडिंग साइट नहीं बनाई जा सकती है।
विज्ञापन
वर्ष 2017 में निगम, प्रशासन और अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट ने मिलकर साइट बनाई हैं। हम वेंडरों के उन्हीं पर बैठा सकते हैं। सरकार ने बोर्ड बनाया है लोगों के लिए जो रोजगार की चिंता करेगा। हमें इसके बारे में सोचने की जरूरत नहीं।

Trending Videos
बोले- 10 दिन में साइट बनाने के लिए जगह बताएं पार्षद
कमिश्नर ने कहा कि दस दिनों में जहां लगता है साइट बन सकती है.. बताएं। इसके लिए मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन और रेजीडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन का विरोध न हो तभी जगह के बारे में चर्चा होगी। जगह चिह्नित करने के बाद अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट, चीफ इंजीनियर, चीफ आर्केटेक्ट व पार्षदों के साथ बैठक करके साइट बनाने पर चर्चा कर लेंगे।
साइटों के बारे में निर्णय के बाद फीस भरने के बारे में सोचेंगे
वेंडिंग फीस भरने का समय बढ़ाने को लेकर कमिश्नर ने कहा कि पहले पार्षदों की ओर से साइट के बारे में जानकारी मिले। उसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर लें। यदि साइट बदली जातीं हैं या बढ़ाई जाती हैं तो फीस का समय बढ़ाने के बारे में विचार कर सकते हैं। फिलहाल अभी इसके बारे में विचार करेंगे।