{"_id":"5df32f558ebc3e87984d2d09","slug":"nagar-nigam-chandigarh-planning-to-make-smart-vending-zones","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः साढ़े पांच करोड़ रुपये में वेंडिंग जोन बनेंगे स्मार्ट, 48 में से 14 के लिए बनाया गया प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः साढ़े पांच करोड़ रुपये में वेंडिंग जोन बनेंगे स्मार्ट, 48 में से 14 के लिए बनाया गया प्लान
Fri, 13 Dec 2019 11:57 AM IST
खुशबू गोयल
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
फड़ी बाजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ नगर निगम ने वेंडिंग जोन को स्मार्ट बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगम ने पहले चरण में 14 वेंडिंग जोन को चुना है। जहां 90 कर्मचारी तैनात होंगे, जो सफाई से लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था देखेंगे। व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए 4 सीनियर सुपरविजन अधिकारी और 12 सुपरविजन अधिकारी तैनात होंगे।
पूरी व्यवस्था के लिए निगम ने इंस्फ्रास्ट्रक्चर के लिए लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया है। बजट ज्यादा होने के कारण एजेंडे को इस बार की निगम सदन की बैठक में लाया जाएगा। नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने बताया कि टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में यह एजेंडा लाया गया था, लेकिन इंजीनियरिंग विंग और एमओएच विंग को वेंडिंग जोन में काफी काम करना है।
इंजीनियरिंग विंग पांच करोड़ 31 लाख 56 हजार रुपये के बजट से टॉयलेट का निर्माण, वाटर स्टैंड पोस्ट, टाइल्स लगाने के काम के साथ ही जगह-जगह साइन बोर्ड भी लगाएगा। वहीं, एमओएच विंग 2 करोड़ 44 लाख के बजट से आउटसोर्स पर सफाई कर्मचारी रखेगा। जो सफाई व्यवस्था व कचरा उठाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
काम ठीक से कराने के लिए 4 सीनियर सुपरविजन अधिकारी व 12 सुपरविजन अधिकारी लगातार निगरानी रखेंगे। सुबह, दोपहर और शाम तीन समय में अलग-अलग कर्मचारी काम करेंगे।

कर्मचारियों की सैलरी पर ही खर्च होंगे 2.44 करोड़
वेंडिंग जोन में काम करने के लिए कर्मचारियों को एक साल के लिए आउटसोर्स पर रखा जाएगा। सफाई कर्मचारियों को एक माह का 17 हजार 500 रुपये देने का प्रस्ताव है। इस हिसाब से 90 कर्मचारियों का एक साल का एक करोड़ 89 लाख रुपये खर्चा होगा। वहीं सुपरवाइजर के लिए 25 हजार रुपये मासिक वेतन तय किया गया है। इस हिसाब से 14 सुपरवाइजर के लिए 42 लाख रुपये तय किया गया। वहीं एमओएच सफाई व्यवस्था के उपयोग होने वाले उपकरणों पर 13 लाख रुपये खर्च करेगा।
व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए तैनात होंगे 28 कर्मचारी
व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए चार सीनियर सुपरविजन अधिकारी, 12 सुपरवाइजर, टाइपिंग करने वाले 6 क्लर्क, एक स्टेनोग्राफर, चार सिस्टम मैनेजर और एक चपरासी की तैनाती होगी। वहीं वेंडिंग सेल में कर्मचारी लापरवाही न करें, इसके लिए 04 बायोमीट्रिक स्कैनर भी मंगवाए जा रहे हैं। इसके अलावा काम करने के लिए कंप्यूटर से लेकर प्रिंटर की भी खरीदारी का प्रस्ताव है।
सेक्टर 15 को मॉडल बनाने के लिए बदलेगी व्यवस्था
सेक्टर 15 वेंडिंग जोन को मॉडल बनाने के लिए अब वेंडरों को ट्रेड के अनुसार बैठाया जाएगा। वर्तमान में शृंगार से संबंधित 169, फास्ट फूड की 134, जूस की 56, बैग, चश्मा, पर्स की 26, स्टेशनरी की 36, मैकेनिक की 17, मोबाइल एसेसरीज व खिलौनों की 44, सब्जी व मेवा की 60, कपड़ों की 329, फुटवियर की 61 वेंडिंग साइट हैं। सभी को एक साथ बैठाया गया है। अब सभी ट्रेड के वेंडरों की अलग-अलग कतार बनाने की व्यवस्था की जा रही है।
टाउन वेंडिंग कमेटी में एजेंडा लेकर आए थे, लेकिन फंड अधिक है। इसके लिए सदन से ही अनुमति लेनी होगी। इस बार की सदन की बैठक में एजेंडा लेकर आएंगे।
- केके यादव, कमिश्नर, नगर निगम