{"_id":"5c70f442bdec225567680ccb","slug":"nagar-nigam-chandigarh-new-circular-against-vendors","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ा फरमानः पैसे जमा नहीं कराएं तो कटेगा चालान, सामान भी होगा जब्त, तैयार रहें सभी वेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ा फरमानः पैसे जमा नहीं कराएं तो कटेगा चालान, सामान भी होगा जब्त, तैयार रहें सभी वेंडर
Sat, 23 Feb 2019 12:52 PM IST
खुशबू गोयल
गोविंद परवाना, अमर उजाला, चंडीगढ़
गोविंद परवाना, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर 22 में फड़ी बाजार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन रजिस्टर्ड वेंडरों ने अब तक अपनी लाइसेंस फीस के पैसे जमा नहीं करवाए हैं, अब नगर निगम द्वारा उन वेंडरों का भी चालान काटने के साथ सामान जब्त किया जाएगा। इन वेंडरों ने खिलाफ यह कार्रवाई करने के निर्देश एडिशनल कमिश्नर तिलक राज ने जारी कर दिए हैं। एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि वेंडरों को अपनी फीस के पैसे जमा करवाने के लिए दो बार टाइम देने के बाद भी जिन्होंने पैसे जमा नहीं करवाए हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
ऐसे वेंडरों को पहले 31 जनवरी तक पैसे जमा करवाने का समय दिया गया। उसके बाद फिर समय बढ़ा कर 15 फरवरी कर दिया। लेकिन उसके बाद ऐसे 670 वेंडर हैं जिन्होंने अपने पैसे जमा नहीं करवाए हैं। इस वजह से अब पैसा न जमा करवाने वाले वेंडरों के चालान काटे जाएंगे और साथ ही उनका सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। नगर निगम के पास मौजूद समय में 9000 के करीब रजिस्टर्ड वेंडर हैं।
पार्किंग में अवैध खड़ी रहने वाली प्राइवेट बसों को भी हटाया जाएगा
एडिशनल कमिश्नर द्वारा मनीमाजरा एनएसी के शोरूम की पार्किंग में खड़ी रहने वाली प्राइवेट बसों को वहां से हटाने के निर्देश जारी किए हैं। निगम ने मनीमाजरा फन रिपब्लिक के पास पेट्रोल पंप के पीछे बाकायदा प्राइवेट स्कूली बसों के खड़े होने के लिए पार्किंग बनाई है। उसके बाद भी यह बस संचालक और चालक एनएसी शोरूम की पार्किंग में अपनी बसें रात दिन खड़ी रखते हैं। इसके एनएसी के दुकानदारों और यहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। अब निगम द्वारा एनएसी पार्किंग में खड़ी रहने वाली बसों को वहां से हटाकर उनके संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।