फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nagar Nigam Chandigarh Extended Truck Parking Fees, Protest by Transporters

चंडीगढ़ः ट्रक पार्किंग फीस 75 से बढ़कर 300 रुपये हुई, ट्रांसपोर्टर भड़के, करेंगे विरोध प्रदर्शन

Sun, 24 Mar 2019 01:59 PM IST
खुशबू गोयल अरविंद बाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अरविंद बाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 24 Mar 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam Chandigarh Extended Truck Parking Fees, Protest by Transporters
सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ नगर निगम ने शहर में ट्रक पार्किंग के रेट को चार गुना कर दिया है। अचानक निगम द्वारा पार्किंग रेट में की गई भारी बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्टरों का पसीना छूटने लगा है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि बढ़ाई गई पार्किंग फीस अगर जल्द वापस नहीं ली गई तो नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ट्रांसपोर्ट एरिया में बनाई गई ट्रक पार्किंग में निगम की ओर से 19 मार्च से बढ़े हुए पार्किंग रेट का बोर्ड लगा दिया गया है।
विज्ञापन


इसमें 15 टन की क्षमता वाले ट्रक की पार्किंग की फीस 75 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये, नौ टन की क्षमता वाले ट्रक की पार्किंग फीस 50 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये और लाइट वेट व्हीकल की पार्किंग फीस 50 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दी गई। इस संबंध में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी चंडीगढ़ नगर निगम के अधिकारियों से मिलने के लिए पहुंचे तो उनको बताया गया कि बढ़ी हुई पार्किंग फीस को निगम की दिसंबर में हुई बैठक में ही पास कर दिया गया था। उसके बाद उसको 19 मार्च से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन


जब ट्रांसपोर्ट एरिया के व्यापारियों ने निगम के अधिकारियों से विरोध प्रदर्शन की बात कही तो एक दिन के लिए फीस पुराने रेट पर ही कर दी गई लेकिन अगले दिन से फिर रेट बढ़ा दिए गए। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष केके अबरोल ने बताया कि निगम ने चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एरिया की पार्किंग फीस बिना बताए बढ़ा दी। पार्किंग फीस को चार गुना बढ़ाना धक्केशाही है। ट्रांसपोर्टर इस फीस को वहन नहीं कर सकते हैं। साथ ही ट्रांसपोर्ट एरिया की ट्रक पार्किंग में न तो उस स्तर की सुविधाएं हैं न ही बार-बार मांग के बाद यहां साफ-सफाई की व्यवस्था करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 ट्रक और 300 ट्रासंपोर्टर

चंडीगढ़ के ट्रांसपोर्ट एरिया में 300 ट्रासंपोर्टर हैं और करीब 500 ट्रक हैं, जिनमें से औसतन तीन सौ ट्रक पार्किंग एरिया में पार्क किए जाते हैं। ऐसी स्थिति में प्रति दिन इस पार्किंग से निगम को 15 हजार रुपये का लाभ होता है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष केके अबरोल ने कहा कि चंडीगढ़ में ट्रकों की पार्किंग का ज्यादा उपयोग बाहर से आने वाले ट्रक चालक करते हैं। इसके साथ ही लोकल ट्रांसपोर्टरों के ट्रक भी यहां खड़े होते हैं।

हम विरोध प्रदर्शन करेंगे और धरना देंगे
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महासचिव बजरंग शर्मा ने कहा कि यदि निगम बढ़ी हुई पार्किंग फीस वापस नहीं लेता है तो इस मसले को लेकर चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन धरना देगी और प्रदर्शन करेगी। वहीं, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट एपी शर्मा ने कहा कि पार्किंग की फीस निगम की ज्यादती है।

चंडीगढ़ में ट्रक पार्किंग फीस को बढ़ाने का फैसला हाउस में पहले पास हो चुका था। इसको लागू करवाना निगम का काम था। हमने इसको लागू करवा दिया है।
- केके यादव, कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed