फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nagar Nigam Chandigarh Employees and Workers Protest

चंडीगढ़: थप्पड़ मारने के मामले में दोनों पक्षों में हुआ समझौता, कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल

Wed, 23 Sep 2020 12:21 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 23 Sep 2020 12:21 PM IST
सार

  • पहले थाने पहुंचे दोनों पक्ष, फिर निगम लौटकर भाजपा नेताओं ने दोनों को गले मिलवाकर मामला रफा-दफा कराया 
  • निगम कमिश्नर बोले- इतिहास में इस तरह की यह पहली घटना, हमें इसे भूलकर आगे बढ़ना चाहिए 

विज्ञापन
Nagar Nigam Chandigarh Employees and Workers Protest
धरने पर बैठे नगर निगम के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम कमिश्नर केके यादव के निजी सचिव (पीएस) को थप्पड़ मारने के मामले में बुधवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद भाजपा नेता की गिरफ्तारी मांग को लेकर धरने पर बैठी कर्मचारी यूनियन ने अपना धरना समाप्त कर दिया। हालांकि दोनों तरफ से मामले में अलग-अलग बयान जारी किए गए। धरने पर बैठी कर्मचारी यूनियन ने दावा किया कि भाजपा नेता गौरव गोयल के माफी मांगने के बाद धरना समाप्त किया गया है। वहीं, भाजपा नेता का कहना है कि उन्होंने माफी नहीं मांगी है। 

विज्ञापन


बस एक दूसरे के खिलाफ शिकायत वापस लेने का समझौता किया है। दोनों पक्षों के हस्ताक्षर वाला समझौता पत्र पुलिस के पास है। इससे पहले उप महापौर जगतार सिंह जग्गा व पूर्व महापौर राजेश कालिया ने मध्यस्थता करते हुए भाजपा नेता और कमिश्नर के पीएस जतिन सैनी को गले मिलाकर झगड़ा समाप्त करने की अपील की थी लेकिन मामला फिलहाल शांत होता नहीं दिख रहा है।  
विज्ञापन


मंगलवार को पीएस को थप्पड़ मारने और हंगामे के बाद बुधवार को सुबह नगर निगम के कर्मचारियों ने कलम बंद हड़ताल कर दी। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक भाजपा नेता सामूहिक रूप से माफी नहीं मांगेंगे धरना जारी रहेगा। वहीं, कर्मचारी ऐसा न करने पर भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई पर अड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर लगभग 2 बजे दोनों पक्ष सेक्टर-17 स्थित पुलिस स्टेशन पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, उप महापौर जगतार सिंह जग्गा, पार्षद राजेश कालिया, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी मौजूद थे। वहीं, निगम कमिश्नर के पीएस जतिन सैनी के साथ यूनियन के प्रधान अश्वनी कुमार, राकेश सिंह व अजीत सिंह पहुंचे थे। 

काफी देर तक चली चर्चा के बाद तय हुआ कि कमिश्नर केके यादव व अन्य लोगों की मौजूदगी में भाजपा नेता कमिश्नर के पीएस से माफी मांग लेंगे तो मामला शांत हो जाएगा। उसके बाद दोनों पक्ष नगर निगम पहुंचे। छठवें तल पर बने सभागार में कर्मचारी यूनियन व भाजपा नेता के साथ राजेश कालिया, जगतार सिंह जग्गा, कमिश्नर केके यादव सहित सभी लोग पहुंच गए। भाजपा नेता ने घटना पर खेद जताया, लेकिन माफी मांगी या नहीं इसे लेकर संशय बना रहा।  

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- भट्टी जी यही तय हुआ था क्या? 
जैसे ही राजेश कालिया ने भाजपा नेता गौरव गोयल से उनका पक्ष रख माफी मांगने को कहा तो जिला नंबर-3 के अध्यक्ष राजिंदर शर्मा प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी से बोले, क्या यही तय हुआ था? इस पर राजेश कालिया ने कहा कि राजेंद्र जी आप चुप रहिए। जब बात बन गई है, उसकी तो उसे (गौरव) को बोलने दीजिए। उसके बाद जिला अध्यक्ष शांत हो गए। 

कर्मचारियों के साथ ऐसा बर्ताव ठीक नहीं : केके यादव

कमिश्नर केके यादव ने कहा कि निगम के इतिहास में ऐसी कभी कोई घटना नहीं हुई। कोरोना काल में सभी कर्मचारियों ने दिन रात लगकर काम किया। उसके बाद उनके साथ ऐसा बर्ताव बिल्कुल ठीक नहीं है। कई बार परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि जब व्यक्ति खुद पर काबू नहीं कर पाता है और ऐसी घटनाएं हो जाती हैं इसलिए इस घटनाक्रम को पीछे छोड़कर हम सभी को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। 
परिवार की तरह फिर से एकजुट होकर काम करें: जग्गा
वहीं, पूर्व महापौर राजेश कालिया ने कहा कि कभी-कभी गलती हो जाती है। फिर चाहे वह जानबूझकर हो या अनजाने में गलती तो गलती है। इसलिए इस झगड़े को यहीं समाप्त करना चाहिए। वहीं, जगतार सिंह जग्गा ने कहा कि हम जैसे पहले एक परिवार की तरह कार्य कर रहे थे, वैसे ही फिर से एकजुट होकर कार्य करना होगा।  

भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीजीपी को दी शिकायत
इससे पहले मंगलवार की शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीजीपी को पीएस जतिन सैनी के खिलाफ शिकायत पत्र लिखकर कहा कि जब हम कमिश्नर के पास गांव की समस्याओं को लेकर पहुंचे तो पीएस ने प्रधानमंत्री मोदी को भला बुरा कहा और हमें मारने लगे। उनका व्यवहार बिल्कुल ठीक नहीं है इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। 

यह था मामला   

मंगलवार को गांव की समस्याओं को लेकर नगर निगम कमिश्नर केके यादव से मिलने आए भाजपा नेता का कमिश्नर के पीएस से झगड़ा हो गया। इस पर भाजपा नेता गौरव गोयल ने कमिश्नर के पीएस जतिन सैनी को थप्पड़ मार दिया। भाजपाइयों का आरोप था कि कमिश्नर के पीएस ने उनके बाद कांग्रेस नेता को कमरे में भेज दिया। 

वहीं कमिश्नर के पीएस का कहना है कि कांग्रेस नेता ने पहले से मिलने का समय ले रखा था। पीएस ने तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। साथ ही भाजपा नेता के खिलाफ लिखित शिकायत दे दी। उसके बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कमिश्नर के कमरे के बाहर ही धरने पर बैठ गए। कमिश्नर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस के हटाने पर भाजपाई पार्किंग में बैठकर धरना देने लगे। तब तक निगम के कर्मचारी कमिश्नर के समर्थन में नारे लगाने लगे। मामला बढ़ने लगा तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पार्षद मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। 

पीएस ने कर्मचारियों का जताया आभार 
कर्मचारी यूनियन के प्रधान अश्विनी कुमार, राकेश सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के साथ इस तरह का बर्ताव ठीक नहीं। इसलिए जतिन जैसा चाहें कर्मचारी उनके समर्थन में हैं। जतिन सैनी ने कहा कि भाजपा नेता को गलती का अहसास है तो माफी मांग लें। भाजपा नेता ने कहा कि जो कल हुआ गलत हुआ। ऐसा नहीं होना चाहिए था। उसके बाद गले मिलकर मामला शांत करने का प्रयास किया गया। उसके बाद पीएस ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।   

दोनों पक्षों को बैठकर मामला सुलझा लिया गया है। कभी-कभी एक दूसरे की बात न समझ पाने पर ऐसी घटना हो जाती है। अब कोई झगड़ा नहीं है।  - राजेश कालिया, पूर्व मेयर व वर्तमान पार्षद  

 

मैंने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता करवा दी है। हम पहले भी भी एक परिवार के रूप में काम कर रहे थे, आगे भी करेंगे। - जगतार सिंह जग्गा, उप महापौर  

 

कर्मचारियों की मांग थी कि भाजपा नेता सामूहिक रूप से माफी मांगे। भाजपा नेता को अपनी गलती का अहसास है, इसलिए अब झगड़ा खत्म हो गया है।  - केके यादव, कमिश्नर, नगर निगम  

 

दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया है। दोनों ने शिकायत वापस लेने का सहमति पत्र भी दे दिया है। इसलिए अब कोई कार्रवाई नहीं कि जाएगी। - रामरतन शर्मा, थाना प्रभारी, सेक्टर 17  

 

मैंने माफी मांगी है तो कोई लिखित में पत्र होना चाहिए। ऐसी कोई रिकॉर्डिंग भी नहीं है। हमने केवल समझौता किया है एक दूसरे की शिकायत वापस लेने का।   - गौरव गोयल, भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed