{"_id":"5ba5d1a8867a557ea52f31a9","slug":"nagar-nigam-chandigarh-door-to-door-garbage-collection-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरमानः 2 अक्तूबर गांधी जयंती से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग देना, वरना भरना जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरमानः 2 अक्तूबर गांधी जयंती से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग देना, वरना भरना जुर्माना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
सूखा और गीला कचरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़वासियों को दो अक्तूबर (गांधी जयंती) से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग देना होगा। इस संदर्भ में नगर निगम दो दिसंबर तक लोगों को जागरूक करेगा। इस दौरान न तो जुर्माना लगाया जाएगा और न ही गारबेज इकट्ठा करने का शुल्क चार्ज किया जाएगा, लेकिन दो दिसंबर के बाद जुर्माना और शुल्क दोनों ही चार्ज किए जाएंगे। प्रशासन ने 12 सितंबर को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पालिसी लागू करवाने के लिए बायलाज अधिसूचित कर दिए हैं। एक माह तक आपत्तियां दर्ज करने का समय दिया गया है। दो दिसंबर के बाद से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग इकट्ठा न करने वालों पर 200 रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा।
नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी ने दो अक्तूबर से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग लेने केलिए ट्राली को दो हिस्सों में बांटने का निर्णय लिया है। यह भी फैसला लिया गया है कि नगर निगम के पार्षदों, ए से सी कैटेगरी के सैकड़ों कर्मचारियों को अपने घर पर ही गीला कचरे से खाद बनाने का संयंत्र लगाना होगा। यह हर किसी के लिए जरूरी है, जबकि डी कैटगरी के कर्मचारियों को इसके लिए जागरूक किया जाएगा। हर कर्मचारी को अपने घर पर खाद बनाने क लिए पॉट बनाना होगा। नगर निगम ने डोर टु डोर गारबेज इकट्ठा करने के लिए पूरे शहर के लिए 152 ट्रालियां लगाने का निर्णय लिया है। ये ट्रालियां किराए पर ली जाएंगी। प्रति ट्राली का प्रतिदिन का किराया 2800 रुपये तय है।
हर शुक्रवार को होगी बैठक
डोर टु डोर गारबेज इकट्ठा करने के सिस्टम की मानीटिरंग के लिए हर शुक्रवार को वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक होगी। इसमें शहर की सफाई व्यवस्था और स्वच्छ भारत मिशन के तहत हो रहे कामों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
155 कलेक्टर सोमवार से तैनात कर दिए जाएंगे, 28 तक है समय
नगर निगम के पास पुराने 1447 गारबेज कलेक्टर रजिस्टर्ड हैं। इनमें से हड़ताल के दौरान 155 कलेक्टरों ने अपना नाम नगर निगम के अंतर्गत काम करने के लिए दर्ज करवाया है। इन कर्मचारियों को सोमवार से तैनात कर दिया जाएगा। वहीं, 28 सितंबर तक पुराने कलेक्टरों को नई व्यवस्था में काम करने के लिए रजिस्टर्ड करवाने का मौका दिया जाएगा। बता दें कि इस समय गारबेज कलेक्टरों की डड्डूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड पर हड़ताल भी चल रही है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि जो नए कलेक्टर काम करने के लिए नाम लिखवा रहे हैं, उनके बारे में आगामी सदन की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। अभी तक नगर निगम के पास 600 नए लोगों ने अपना नाम दर्ज करवाया जाएगा। अब नगर निगम की ओर से डोर टु डोर गारबेज इकट्ठा किया जाएगा, जिसका शुल्क पानी के बिल में जुड़कर आएगा। सेक्टर-17 के नगर निगम कार्यालय में रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाया गया है।
सुबह 7 से दोपहर तीन बजे तक ट्रालियां उठाएंगी कचरा
बैठक में निर्णय लिया गया है कि सुबह 7 से दोपहर तीन बजे तक ट्रालियां कूड़ा उठाने के लिए आएंगी। इस समय ट्राली सेक्टर के एक एरिया में आकर खड़ी हो जाती है। सुबह 7 बजे इसलिए समय रखा गया है ताकि सुबह सवेरे सरकारी कर्मचारी भी अपने घर का कचरा फेंक सकें। नगर निगम की ओर से जो कलेक्टर रजिस्टर्ड करवाए जा रहे हैं, उन्हें डीसी रेट पर हर माह वेतन दिया जाएगा। हर ट्राली में पब्लिक अनाउसमेंट सिस्टम लगाया जाएगा ताकि लोगों को ट्राली के आने का पता लग सके।
हर रविवार को उठाया जाएगा बागवानी वेस्ट
हर रविवार को शहर के अलग-अलग इलाकों से बागवानी वेस्ट उठाया जाएगा। यह वेस्ट खाद बनाने के लिए पार्कों में बनाए जा रहे पिट्स में फेंका जाएगा। बैठक में दिसंबर माह में गुलदाऊदी शो मनाने का भी फैसला लिया गया।
व्यापारियों की लॉबी पड़ी भारी
नगर निगम कमिश्नर के निर्देश पर अधिकारियों ने शोरूमों के आगे बरामदे में अतिक्रमण करने पर जुर्माने का रेट 4500 रुपये करने का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन शहर के व्यापारियों की लॉबी की इस प्रस्ताव पर भारी पड़ी और शुक्रवार को अनुबंध कमेटी ने यह प्रस्ताव खारिज कर दिया। इस समय जुर्माना 700 से एक हजार रुपये है। दुकानदार शोरूम के बरामदे में अपना सामान डिस्प्ले करते हैं। सदस्यों ने कहा कि एक तरफ तो शोरूमों के आगे वेंडरों को बिठाया जा रहा है, वहीं दुकानों के बरामदे में अगर कोई सामान रखता है तो उसका जुर्माना बढ़ाना ठीक नहीं है। यह दोहरी मार होगी। इस प्रस्ताव को खारिज करवाने के लिए मनोनीत पार्षद चरणजीव सिंह ने अनुबंध कमेटी के सभी सदस्यों से बात भी की थी। चरणजीव सिंह व्यापार मंडल के चेयरमैन भी हैं।
साढ़े 13 लाख से होगी ट्रालियों की होगी धुलाई
डोर टु डोर गारबेज इकट्ठा करने के लिए जो ट्रालियां लगाई गई हैं, उन ट्रालियों की एक दिन छोड़कर वाशिंग भी करवाई जाएगी। शुक्रवार को नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी ने 150 ट्रालियों की वाशिंग करने का प्रस्ताव 13 लाख 50 हजार रुपये में पास किया। छह माह के कार्यकाल तक इस खर्चें पर वाशिंग होगी। नगर निगम के अनुसार इससे पहले ट्रालियों को वाशिंग करने की कोई सुविधा नहीं थी। नगर निगम का अपना कोई वाशिंग स्टेशन भी नहीं है और स्टेशन बनाने में समय लग जाएगा।