फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nagar Nigam Chandigarh Decision to Present Agends for Food Stall Owners

चंडीगढ़ः छोले भटूरे-तंदूर वालों के लिए नगर निगम सदन में आएगा एजेंडा, जानिए क्या है प्रस्ताव

Wed, 29 Jan 2020 12:44 PM IST
खुशबू गोयल नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 29 Jan 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam Chandigarh Decision to Present Agends for Food Stall Owners
सांकेतिक तस्वीर
चाय-पराठा, छोले भटूरे और तंदूर वालों के लिए नगर निगम चंडीगढ़ सदन की बैठक में एजेंडा लाने की तैयारी है। इसके लिए नियमों में कुछ संशोधन करना होगा। नियमों में संशोधन के लिए सदन की बैठक में एजेंडा लाया जाएगा। उसके बाद प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की ओर से नोटिफिकेशन जारी होगी। तब जाकर वेंडरों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


हाल ही में हुई टाउन वेडिंग कमेटी (टीवीसी) की बैठक के बाद कमिश्नर के सामने वेंडरों की समस्या को रखा गया था। प्रस्ताव में स्पष्ट कहा गया कि सेक्टर एक से लेकर छह तक और सेक्टर 17 पूरी तरह से नो वेंडिंग जोन रहेगा। हाल ही में हुई टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक के बाद कमिश्नर ने विशेष बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन


बैठक में समाज विकास अधिकारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि चाय के लिए तो वेडरों का सर्वे कर दिया गया, लेकिन वह पराठा बेचते हैं, इसके लिए कोई सर्वे नहीं हुआ। इसी प्रकार छोले भटूरे वालों का भी सर्वे नहीं हुआ था। तंदूर वालों का सर्वे भी नहीं हुआ और उन्हें वेंडिंग जोन में बैठाया भी नहीं जा सकता। पेबर ब्लॉक के कारण वहां तंदूर नहीं बनाया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कमेटी ने इन लोगों को राहत देने की बात कही है। इसके बाद तय हुआ कि इन समस्याओं के समाधान के लिए नियमों में बदलाव करने होंगे। इसके लिए सदन में एजेंडा लाना होगा। प्रशासक के नोटिफिकेशन के बाद ही इस पर काम हो सकेगा। वहीं, सेक्टर एक से छह तक और सेक्टर 17 नो वेंडिंग जोन है। वहां वेंडर कोई काम नहीं कर सकेंगे।

रिपोर्ट में खुलासा, वेंडिंग जोन में काम कर रहे बच्चे

टाउन वेंडिंग कमेटी की सदस्य व चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की अध्यक्ष संगीता वर्द्धन की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वेंडिंग जोन में बच्चे फड़ी लगा रहे हैं। इस ओर न इनफोर्समेंट विंग और न पुलिस ध्यान दे रही है। कमिश्नर केके यादव ने रिपोर्ट पर नाराजगी जताई है। साथ ही इस तरह काम करते बच्चे दिखने पर तत्काल चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को बताने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट में सेक्टर 26 मंडी, सेक्टर 22, 26, रोज गार्डन, आईटी पार्क, सेक्टर 16 में टीम ने फोटो खींचकर रिपोर्ट प्रस्तुत की।

स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट के तहत मिलेगी ट्रेनिंग
कमेटी ने तय किया कि वेंडरों की समस्याओं को समझने के लिए इनफोर्समेंट विंग, ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस के कर्मचारियों की ट्रेनिंग दी जाए। इसमें स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट व नियमों के बारे में पूरी जानकारी दी जाए ताकि चालान व अन्य कार्रवाई से पहले पूरी जानकारी हो ताकि विवाद की स्थिति न बने।

सेक्टर 19 के 14 वेंडरों को जारी होंगे नोटिस
सेक्टर 19 में कई साल से बैठे 14 वेंडरों को भी नोटिस भेजने की तैयारी है। सोमवार को कमिश्नर के ऑर्डर के बाद वेंडरों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात रहे कि कई साल पहले मार्केट में आग लगने के बाद सभी दुकानें जल गई थीं। ज्यादातर वेंडरों को स्टेट ऑफिस ने बूथ आवंटित कर दिए थे। कुछ वेंडरों के दस्तावेज पूरे न होने पर उन्हें बूथ नहीं मिले थे। वेंडरों ने हाईकोर्ट में अपील कर दी थी। वहां से केस का निस्तारण होने के बाद अब निगम वेंडरों को हटाने की कार्रवाई कर रहा है।

वेंडर बोले, मॉडल वेंडिंग जोन का सपना दिखाया जा रहा
वत्सल छाया ट्रस्ट की फाउंडर संगीता वर्द्धन की रिपोर्ट देखकर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। रिपोर्ट के अनुसार वेंडिंग साइटों पर वेंडरों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। शहर के सबसे बड़े वेंडिंग जोन में एक छोटी पानी की टंकी, टॉयलेट और रात में उजाले के भी व्यवस्था नहीं है।

एक माह बाद भी वेंडिंग साइट पर मूलभूत सुविधाएं न मिलने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द वहां सुविधाएं देने का निर्देश दिया। 10 मोबाइल टॉयलेट तत्काल लगवाने को कहा। इसके साथ ही पानी के लिए टैंकर रखवाने के निर्देश दिए। वहीं वेंडरों ने कहा कि मॉडल वेंडिंग जोन का सपना दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed