फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nagar Nigam and Police Department Ready to shift vendors in vending zone

चंडीगढ़ में वेंडरों को शिफ्ट करने की तैयारी पूरी, डीएसपी भी रहेंगे तैनात, ड्रोन से रखेंगे निगरानी

Thu, 05 Dec 2019 01:17 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 05 Dec 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam and Police Department Ready to shift vendors in vending zone
फाइल फोटो
वेंडरों को शिफ्ट करने से पहले कमिश्नर केके यादव ने डीसी मनदीप सिंह बराड़, एसएसपी नीलांबरी जगदले और एसएसपी ट्रैफिक के साथ बैठक की। बैठक में तय किया गया कि 6 दिसंबर से वेंडरों को शिफ्ट करने के साथ ही सेक्टर 17, 19 और 22 में 8 ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा तीनों सेक्टरों में अलग-अलग जगह 75 वीडियो कैमरे लगाए जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया के लिए अस्थायी मॉनीटरिंग रूम भी बनेंगे। कहीं भी कोई अवैध वेंडर मिला तो वेंडर के साथ संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट केनिर्देश पर वेंडरों को 6 दिसंबर से वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए कमिश्नर किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। क्यों कि निगम को 19 दिसंबर को हाईकोर्ट में वेंडरों की शिफ्टिंग को लेकर जबाव देना है। चूंकि हाईकोर्ट ने प्रशासन, निगम और पुलिस तीनों को मिलकर इस समस्या का हल करने का निर्देश दिया है। वेंडरों की शिफ्टिंग की तैयारियों को लेकर कमिश्नर, डीसी, एसएसपी और ट्रैफिक एसएसपी ने बैठक की।
विज्ञापन


अधिकारियों को भी पता है कि इस काम में वेंडरों की ओर से विरोध किया जाएगा, इसलिए कमिश्नर ने पहले ही डीसी को जोनल अधिकारी नियुक्त करने और एसएसपी को पुलिस फोर्स तैनात करने के लिए पत्र लिख दिया था। इस दौरान तय किया गया कि 6 दिसंबर से ही ड्रोन कैमरे से सेक्टर 17, 19 और 22 में लगातार निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा अलग-अलग लोकेशन पर कैमरे लगाए जाएंगे। तीनों मार्केट में निगाह रखने के लिए अलग-अलग अस्थायी कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। कहीं कोई लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई भी होगी। इस मौके पर एडिशनल कमिश्नर अनिल गर्ग, इनफोर्समेंट विंग के सब इंस्पेक्टर सुनील दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर के साथ तैनात रहेंगे डीएसपी

बैठक में तय किया गया कि सेक्टर 17, 22 और 19 प्रमुख सेक्टर हैं, जहां से वेंडर शिफ्ट किए जाने हैं। यहां के लिए एक-एक डीएसपी और एक्सईएन को टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अन्य सेक्टरों के लिए एसडीओ को टीम की कमान सौंपी है। इसके अलावा टीम में इनफोर्समेंट विंग के एक सब इंस्पेक्टर के साथ एक जेई भी तैनात रहेंगे।

निगम ने पूरे शहर के लिए 11 टीमें बनाई हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों से वेंडरों को शिफ्ट करेंगे। प्रत्येक टीम के साथ दो ट्रक, 100 लेबर और एक एसडीओ व जेई तैनात रहेंगे। इसके अलावा 75 कर्मचारी स्टोर में स्टैंडबाय ड्यूटी पर रहेंगे, जो जब्त करके लाए गए सामान को तत्काल ट्रक से उतार कर स्टोर में रखेंगे।  

सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी ड्राइव
6 दिसंबर को सुबह 6 बजे से ही टीम वेंडरों को शिफ्ट करने में जुट जाएगी। यह ड्राइव रात 9 बजे तक चलेगी। इस दौरान सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर और रात का खाना भी निगम ही कर्मचारियों को उपलब्ध कराएगा। यह व्यवस्था पुलिस की टीम के लिए भी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि ड्राइव कितने दिन चलेगी इस बात की जानकारी नहीं है, लेकिन वेंडरों को पूरी तरह से वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने तक कार्रवाई चलती रहेगी।

इस तरह तैयार की है योजना

11 टीम बनाई हैं निगम ने
10 ड्रोन कैमरे रखेंगे नजर
75 वीडियो कैमरा पल-पल नजर रखेंगे
44 साइट हैं शहर में
03 सेक्टरों में प्रमुख रूप से रहेगी नजर
75 कर्मचारियों को स्टोर में रखा है स्टैंडबाय
02 ट्रक पूरी टीम के साथ रहेंगे
01 एसडीओ और जेई भी रहेंगे टीम में
500 पुलिसकर्मी रहेंगे टीम के साथ तैनात
100 लेबर एक टीम के साथ रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed