{"_id":"68e7f8e237f613930c013c02","slug":"nagalands-worst-performance-so-far-the-entire-team-was-all-out-for-37-chandigarh-news-c-16-pkl1079-840917-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नागालैंड का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन, पूरी टीम 37 पर ऑल आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नागालैंड का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन, पूरी टीम 37 पर ऑल आउट
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 16 के रेनोवेट मैदान पर वीनू मांकड़ ट्रॉफी का आगाज वीरवार से हुआ। पहले मैच में मिजोरम ने नागालैंड को 8 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नागालैंड की टीम मात्र 37 रन पर ऑल आउट हो गई। मिजोरम के गेंदबाज माल जेला ने 6 विकेट लेकर टीम की बल्लेबाजी को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। मिजोरम ने लक्ष्य 13वें ओवर में केवल दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
वहीं, जीएमएसएसएस-26 मैदान पर मणिपुर ने अरुणाचल प्रदेश को 61 रन से मात दी। मणिपुर ने कप्तान मैक्स (45) की पारी की मदद से 6 विकेट पर 257 रन बनाए। जवाब में अरुणाचल प्रदेश की टीम 196 रन पर ऑल आउट हो गई, हालांकि ओपनर मो. याकिब ने शतक जड़ा।
ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला में सिक्किम ने मेघालय को तीन विकेट से हराया। मेघालय की टीम 99 रन पर सिमट गई, जिसमें परवीन ने 4/14 की शानदार गेंदबाजी की। सिक्किम ने सात विकेट गंवाकर लक्ष्य पूरा किया।