फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nafe Singh Rathee Alleged Ram Bilas Sharma

राठी ने रामबिलास पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 15 Sep 2014 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Mon, 15 Sep 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
Nafe Singh Rathee Alleged Ram Bilas Sharma

एक माह पहले इंडियन नेशनल लोकदल छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक नफे सिंह राठी अब भाजपा में भी विद्रोह करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा पर टिकट वितरण में गड़बड़ी कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी हारी तो इसका कारण शर्मा होंगे।

विज्ञापन


राठी ने रविवार को यहां अपने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने की संभावनाओं को प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने टिकट वितरण में भाई-भतीजावाद व रिश्तेदारों को टिकट दिलाकर धूमिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब पार्टी में उन्हें शामिल किया तो टिकट का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


गत 22 अगस्त को प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी डॉ. अनिल जैन के सामने यह बात हुई थी कि सर्वे करवा लेना अगर सर्वे में नफे सिंह ऊपर हो तो चुनाव लड़ने का मौका मुझे दिया जाए। इसके बाद तीन सर्वे भाजपा की तरफ से करवाए गए। जिसमें वह सबसे ऊपर रहे, इसके बावजूद रामबिलास शर्मा ने उन तीनों सर्वे की रिपोर्ट को दरकिनार करके अपने रिश्तेदार नरेश कौशिक को टिकट दिलवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजमहल वाटिका में भीड़ को संबोधित करते हुए नफेसिंह राठी ने लोगों के सामने भाजपा हाईकमान से उम्मीद रखते हुए दो दिन का समय देकर बहादुरगढ़ की जनता के साथ न्याय करने व सर्वे के अनुसार उम्मीदवार बदलने की आशा की है।


17 सितंबर तक भाजपा ने लोगों की भावनाओं का सम्मान नहीं किया तो जनता के आदेश का पालन किया जाएगा। 17 तक उम्मीदवार के फैसले पर पुनर्विचार नहीं होता है तो आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed