फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nabha jail Murder Case, All the accused were sent to judicial custody

नाभा जेल हत्याकांड: सभी आरोपी 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Tue, 02 Jul 2019 01:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Nabha jail Murder Case, All the accused were sent to judicial custody
आरोपियों को अदालत में पेश करने ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

नाभा की नई जिला जेल में बरगाड़ी बेअदबी मामले के मुख्य आरोपी डेरा प्रेमी महिंदरपाल बिट्टू की हत्या के केस में सभी पांच आरोपियों को सोमवार को नाभा की अदालत ने 12 दिन की न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


सभी पांच आरोपियों गुरसेवक सिंह, मनिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, लखवीर सिंह उर्फ लखा बाबा और जसप्रीत सिंह को सोमवार को पुलिस रिमांड खत्म होने पर कड़ी सुरक्षा के बीच नाभा अदालत में पेश किया गया। 
विज्ञापन


अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सभी आरोपियों को 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल भेज दिया गया। इस दौरान नाभा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। नाभा के डीएसपी वरिंदरजीत सिंह थिंद ने बताया कि पुलिस की ओर से आरोपियों का दो दिनों का और पुलिस रिमांड अदालत से मांगा गया था लेकिन अदालत ने रिमांड नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे बेटे जसप्रीत को झूठे केस में फंसाया गया : मां 
केस के मुख्य आरोपी जसप्रीत सिंह उर्फ निहाला की मां रजिंदर कौर ने कहा कि उसका बेटा तो नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल में बंद था, जबकि कत्ल नाभा की नई जिला जेल में हुआ है। उसने आरोप लगाया कि उसके लड़के को पुलिस ने झूठे केस में फंसाया है और अब उस पर अत्याचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed