{"_id":"58dfb98d4f1c1bc20463fb44","slug":"nabha-jail-break-punjab-news-ferozpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाभा जेल ब्रेक: गैंगस्टर्स को पनाह देने के आरोप में दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाभा जेल ब्रेक: गैंगस्टर्स को पनाह देने के आरोप में दो पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Sat, 01 Apr 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
नाभा जेल ब्रेक
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाभा जेल ब्रेक कांड के गैंगस्टरों को पनाह देने के आरोप में थाना घल्लखुर्द पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों, गैंगस्टर प्रेम सिंह उर्फ प्रेमा लाहोरिया और हरजिंदर सिंह उर्फ विक्की गोंडर नाभा जेल से भागने के बाद गांव फिरोजशाह में अपने साथी सुखजीत सिंह वासी गांव कोटकरोड़ कलां और जसप्रीत सिंह वासी धलेके के पास रुके थे।
पुलिस के मुताबिक जब गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों को पुलिस ने लुधियाना के पास किसी गांव से पकड़ा गया था, तब उससे पुलिस ने पूछताछ की थी कि जेल से भागने के बाद वे कहां-कहां ठहरे थे। सेखों ने फिरोजशाह में अपने साथी सुखजीत सिंह व जसप्रीत सिंह के पास ठहरने की बात भी पुलिस को बताई थी। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने गैंगस्टरों को पनाह देने के आरोप में सुखजीत सिंह और जसप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं। मामले की जांच एएसआई मंगल सिंह कर रहे हैं।