फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mystery of Punjab CM prakash singh badal

'...नहीं तो आज डाक्टर होते मुख्यमंत्री बादल'

Wed, 27 Aug 2014 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 27 Aug 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
mystery of Punjab CM prakash singh badal

पंजाब के पटियाला के सरकारी मेडिकल कालेज में बुधवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल काफी मूड़ में दिखे। अपने संबोधन के दौरान सीएम ने कहा कि वह भी डाक्टर बनना चाहते थे।

विज्ञापन


लेकिन बाद में आर्ट्स विषय वाले साथियों को जब हंसते-खेलते देखता, तो लगा ज्यादा पढ़ाई मुसीबत है। बस फिर मेडिकल छोड़ दिया। नहीं तो आज वह भी शायद डाक्टर ही होते। इस मौके पर उन्होंने कालेज प्रशासन की ओर से 11 सालों के लंबे अंतराल के बाद दीक्षांत समारोह कराने के लिए प्रशासन को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन


बादल ने कहा कि 12 साल बाद तो रूडी के भाग्य भी जाग जाते हैं। कालेज प्रशासन की ओर से 11 सालों के बाद दीक्षांत समारोह कराया गया है, जबकि यह हर साल नियमित होना चाहिए। आज कईं ऐसे स्टूडेंट्स हैं, जो विदेश जा चुके हैं। उनके माता-पिता मेडल लेने आए हैं। कइयों की शादियां हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रियों समेत अफसरों को दी ‌हिदायत

mystery of Punjab CM prakash singh badal

मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि अगली बार से कालेज प्रशासन हर साल दीक्षांत समारोह कराए। जिससे स्टूडेंट्स की भी हौसला अफजाई हो। इस मौके पर सभी विभागों के अफसरों को केवल दफ्तरों में बैठकर कागजी कामकाज न करने की ताकीद की।

बादल ने कहा कि अफसर फील्ड में जाएं और सारी स्थिति व कामकाज पर खुद नजर रखें। सीएम ने मंच पर ही बैठे वाटर सप्लाई एवं सेनीटेशन मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा को संबोधित करते हुए कहा कि रखडा साब अमरीका घट जाया करो। फील्ड विच जाया करो, ते देखो कि वाटर सप्लाई दी की हाल है। लोकां नू पानी मिल रेआ ए कि नई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed