फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Muzaffarnagar Train Accident, ambala railway changed route of many trains

खतौली रेल हादसाः कई ट्रेनें रद्द, शताब्दी और कई के रूट बदले गए, नया शेड्यूल

Mon, 21 Aug 2017 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/अंबाला Updated Mon, 21 Aug 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Train Accident, ambala railway changed route of many trains
भारतीय रेलवे स्टेशन
मुजफ्फरनगर के खतौली में ट्रेन हादसे के बाद अंबाला रेल मंडल की ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। कुछ ट्रेनें रद्द करनी पड़ी, वहीं कई ट्रेनों का रूट बदलना पड़ा। देहरादून-दिल्ली शताब्दी का रूट डायवर्ट करना पड़ा है। यह ट्रेन अंबाला मंडल के स्टेशन सहारनपुर से मेरठ, मुजफ्फरनगर होते हुए दिल्ली पहुंची थी, लेकिन इसे वाया शामली दिल्ली पहुंचाया गया, जबकि अंबाला-मेरठ पैसेंजर ट्रेन को सहारनपुर में ही शार्ट टर्मिनेट कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त बाढ़ की वजह से भी पंजाब, जम्मू व हरियाणा से गुजरने वाली कुछेक ट्रेन प्रभावित रहेंगी। इस दौरान कटरा-कामख्या एक्सप्रेस (15656) 23 अगस्त को, जम्मू-गुवाहटी लोहित एक्सप्रेस (15652), 23 अगस्त को, अमृतसर-डिबरूगढ़ एक्सप्रेस (15934) 25 अगस्त को, जम्मू-गुवाहटी अमरनाथ एक्सप्रेस (15654) 25 अगस्त व अमृतसर-नई दिल्ली जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस (12408) भी 25 अगस्त को रद्द रहेंगी।
विज्ञापन


रद्द की गई पैसेंजर ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 54562 अंबाला कैंट-दिल्ली- ट्रेन नंबर 54541 मेरठ-अंबाला कैंट- ट्रेन नंबर 54539 दिल्ली-अंबाला कैंट- ट्रेन नंबर 64561 दिल्ली-अंबाला कैंट

इन ट्रेनों के रूट किए गए डाइवर्ट

Muzaffarnagar Train Accident, ambala railway changed route of many trains
रेलवे स्टेशन
- ट्रेन नंबर 14681 नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस को पानीपत-अंबाला के रास्ते डाइवर्ट कर दिया गया। जालंधर-नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 14682 को 19 अगस्त को अंबाला तक ही भेजा गया तो 20 अगस्त को इसे रद्द कर दिया गया।

- ट्रेन नंबर 14645 दिल्ली-जम्मू शालिमार एक्सप्रेस, 14646 जम्मू-दिल्ली-शालिमार एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12903 मुंबई-अमृतसर गोल्डन टैंपल एक्सप्रेस, 12904 अमृतसर मुंबई गोल्डन टैंपल एक्सप्रेस, और ट्रेन नंबर 18237 बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को नई दिल्ली-पानीपत-अंबाला के रूट पर डाइवर्ट किया गया है।

- ट्रेन नंबर 14522 अंबाला कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।
- ट्रेन नंबर 19326 अमृतसर-इंदौर और 04402 कटरा-आनंद विहार स्पेशल को अंबाला कैंट-पानीपत के रास्ते भेजा जा रहा है।

- ट्रेन नंबर 24155 इलाहाबाद-ऊधमपुर एक्सप्रेस को दिल्ली-पानीपत-अंबाला के रास्ते भेजा जा रहा है।
- ट्रेन नंबर 54304 कालका-दिल्ली पैसेंजर को अंबाला कैंट-पानीपत के रास्ते डाइवर्ट किया गया है।

- ट्रेन नंबर 54540 अंबाला कैंट-दिल्ली पैसेंजर को सहारनपुर तक ही भेजा जा रहा है। सहारनपुर के आगे दिल्ली तक यह ट्रेन रद्द रहेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed