फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Muslims offered Eid prayers in Ludhiana

Ludhiana: लुधियाना में मुसलमानों ने फिलीस्तीनी ध्वज लेकर अदा की ईद की नमाज, शाही इमाम ने दिया संदेश

Thu, 11 Apr 2024 04:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 04:35 PM IST
सार

मुसलमानों को ईद की मुबारकबाद देते हुए लुधियाना उत्तरी से विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा और लुधियाना सेंट्रल के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि ईद का दिन सिर्फ मुसलमान भाइयों के लिए ही नहीं बल्कि सभी भारतीयों के लिए खुशी का दिन है।
 

विज्ञापन
Muslims offered Eid prayers in Ludhiana
लुधियाना में फिलीस्तीन के झंडे लेकर नमाज अदा करने पहुंचे मुसलमान - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना में लाखों मुसलमानों ने गुरुवार को ईद-उल-फितर की नमाज अदा की। ऐतिहासिक जामा मस्जिद में शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने सादगी के साथ ईद मनाई।
विज्ञापन


इस मौके पर शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने मुसलमानों को संबोधित करते हुए कहा कि ईद के दिन फिलीस्तीन के मजलूम मुसलमानों को नहीं भुलाया जा सकता, जिनका इजराइली आतंकियों ने नरसंहार किया है। इजराइल का हर कदम गैर इंसानी और गैर कानूनी है, लेकिन जुल्म के खिलाफ अपनी आवाज को उठाना हमारी जिम्मेदारी है। सबको मिलकर राजनीतिक और सामाजिक तौर पर आतंकवाद का विरोध करना चाहिए। 
विज्ञापन


इस अवसर पर फिलीस्तीन के लोगों के साथ सहानभूति दिखाते हुए जामा मस्जिद पर फिलीस्तीनी ध्वज लगाए गए थे, नमाज अदा करने आए अधिकतर लोग भी फिलीस्तीन ध्वज लेकर आए थे और सड़कों पर मुसलमान हाथों में बड़े-बड़े बैनर लेकर इजराइल का विरोध कर रहे थे। इस अवसर पर शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने फिलीस्तीन में अमन और शांति के लिए दुआ भी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस मौके पर जामा मस्जिद में अपने मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद देने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया, पूर्व पार्षद राकेश पराशर, गुलाम हसन कैसर, अशोक गुप्ता, शिंगारा सिंह दाद, जरनैल सिंह तूर, सीनियर अकाली नेता बलजीत सिंह बिंद्रा, गुरप्रीत सिंह विंकल, मुहम्मद मुस्तकीम अहरारी विशेष रूप से उपस्थित थे।


लुधियाना से फिलीस्तीन भेजी गई सहायता राशि
फिलीस्तीन में मानवीय और खाद्य संकट को देखते हुए जामा मस्जिद द्वारा इस सप्ताह शहर के मुस्लिम भाइचारे ने सहायता राशि फिलीस्तीन भिजवाई। यह राशि शाही इमाम पंजाब की ओर से मुस्तकीम अहरार ने अपने साथियों सहित चाणक्यपुरी नई दिल्ली स्थित फिलीस्तीनी दूतावास में फिलीस्तीनी अधिकारी जनाब मरवान मंसी को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed