फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Muslim society raised voice against CAA-NRC

तिरंगा लेकर सीएए-एनआरसी के खिलाफ मुस्लिम समाज ने उठाई आवाज

Sat, 18 Jan 2020 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Muslim society raised voice against CAA-NRC
चंडीगढ़। सेक्टर 45 की जामा मस्जिद में नमाज के बाद सीएए और एनआरसी के खिलाफ ट्राइसिटी ज्वाइंट एक्शन कमेटी की ओर से प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन सेक्टर 45 की जामा मस्जिद के सामने के ग्राउंड में किया गया। इसमें पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। इससे पहले भी सीएए और एनआरसी के खिलाफ चंडीगढ़ में लगातार प्रदर्शन चलते आ रहे हैं। मुस्लिम समुदाय की ओर से इमरान मंसूरी ने कहा कि सीएए और एनआरसी देश को तोड़ने वाला है। इससे संविधान की आत्मा खत्म की जा रही है। इस मौके पर मौलवी इमरान और ताज मोहम्मद ने कहा कि जब तक यह सरकार इसको वापस नहीं लेती यह प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा। कारी शमशेर ने कहा कि इस धरने का आह्वान ट्राइसिटी ज्वाइंट एक्शन कमेटी की ओर से किया गया था। इसी की यह तीसरी कड़ी है। आने वाले समय में मिल्क कॉलोनी धनास और चंडीगढ़ की अन्य जगहों पर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य रूप से मौलाना इमरान, कारी शमशेर, मोहम्मद सादिक शेख, जगीरा, रईस, जेडपी खान अहमद, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद सलीम, आरिफ हुसैन सिद्दीकी, इमरान मंसूरी, वसीम मीर, ताज मोहम्मद, डॉ. मनजीत सिंह, डॉ. प्यारे लाल गर्ग, कंवलजीत सिंह, रणवीर सिंह रंधावा, सौरव शर्मा, रमन भी प्रदर्शन में शामिल हुए लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed