{"_id":"5707b4a94f1c1b875cc810cb","slug":"music-polytechnic-institutes-in-haryana-students-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के बहुतकनीकी संस्थानों में संगीत से होगा तनाव कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के बहुतकनीकी संस्थानों में संगीत से होगा तनाव कम
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Fri, 08 Apr 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
सितार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने विद्यार्थियों को रोजमर्रा की भाग-दौड़, शैक्षणिक व व्यक्तिगत दबावों के कारण होने वाले तनाव से मुक्त रखने के लिए बहुतकनीकी संस्थानों में संगीत (गायन एवं वाद्य), कला, स्केचिंग, पेंटिग, मिमिकरी जैसी गतिविधियां शुरू करने का निर्णय लिया है।
इसके लिए दो महीने में संस्थानों को हारमोनियम, तबला, गिटार, ड्रम्स आदि वाद्य यंत्र खरीदने के निर्देश दे दिए गए हैं।
हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने बताया कि सभी राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों के प्राधानाचार्यों को दो मास के भीतर कला एवं संगीत कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि बहुतकनीकी संस्थानों में ऐसी गतिविधियां शुरू किए जाने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी छुपी प्रतिभाओं को उजागर करने का अवसर और अपने आपको तनावमुक्त रखने का माहौल मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष से बहुतकनीकी संस्थानों में एनएसएस एवं एनसीसी भी शुरू की गई हैं। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को योग, रेडक्रास के माध्यम से प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण और छात्राओं को आत्मरक्षा में प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ये गतिविधियां इस वर्ष भी जारी रहेंगी।