फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   music performance on red Bull Bus in citi beautiful

म्यूजिक सुनने के शौकीन हैं तो आज आएं डीएवी कॉलेज

Tue, 03 Dec 2013 09:02 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Dec 2013 09:02 PM IST
विज्ञापन
music performance on red Bull Bus in citi beautiful

अब म्यूजिक में राजनीति का तड़का लगाने की तैयारी है। यह स्टेज पर नहीं होगा, बल्कि होगा एक स्पेशल बस पर...।

विज्ञापन


इस बस का नाम है रेड बुल...। जिसपर परफार्म करेगा स्वर आत्मा बैंड। चार दिसंबर को यह बैंड चंडीगढ़ के डीएवी कालेज सेक्टर-10 में शाम साढ़े चार बजे से परफारमेंस करेगा।

यह एक पाप रॉक और पोएटिक फोक बैंड है। बंगलूरु के इस बैंड को हेड कर रहे हैं प्रतीक कुहाड़ और उनका साथ देंगे साहिल वारसी और वीर सिंह बरार।

प्रतीक कुहाड़ ने बताया कि बंगलूरु का यह बैंड अन्य बैंड से कुछ अलग है। इसमें काव्यात्मक शैली तो है ही साथ ही लोक कल्चर भी है।

प्रतीक ने कहा कि रेड बुल बस ने उनके म्यूजिक को जन-जन तक पहुंचाने में काफी मदद की है। इस बस की छत पर स्टेज तैयार किया गया है, जिसमें परफार्म करना एक नया अनुभव देता है।
विज्ञापन


बस को तैयार करने में 2500 घंटे लगे। बस को तैयार किया गया और उसमें फ्लैट स्क्रीन टीवी लगाया गया। एक मिनी वर्क स्टेशन बनाया गया और आठ बेड बनाए गए। इसके साथ ही इसमें 12 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतीक न्यूयार्क से हैं। प्रतीक ने बताया कि उनका म्यूजिक पाप और फोक दोनों के साथ पोएटिक फ्यूजन है। उनका कांबिनेशन साहिल वारसी और वीर सिंह बरार के साथ है।


प्रतीक ने बताया कि वह चंडीगढ़ में राजनीति पर आधारित एक परफारमेंस देंगे। इस परफारमेंस में पालिटिक्स का पूरा मजा मिलेगा।

इसके बोल होंगे झुककर तू पैरों को छूले, अपना पिच्छू संभाल ले... इसी तरह कावेरी पर लिखा उनका गीत होगा प्यासी। जिसमें लिखा है प्यासी हूं...मैं तुझको पिलाके, थक गई हूं मोड़ो पे आके, अश्क को बहने दे पानी हूं पानी ही रहने दे।

प्रतीक ने कहा कि उनके गीतों की कंपोजिग वह खुद और उनके साथी करते हैं और म्यूजिक भी खुद तैयार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed