{"_id":"502cc7d0d0d7df4f33f1b92ce1b25062","slug":"music-concert-of-aam-aadmi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप का मेगा म्यूजिक कंसर्ट, जानिए कब कहां?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप का मेगा म्यूजिक कंसर्ट, जानिए कब कहां?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Apr 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रचार के आखिरी दिनों में आम आदमी पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंकने जा रही है। रविवार को पार्टी की ओर से पूरे शहर में विभिन्न जगहों पर म्यूजिक कंसर्ट आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसकी खास बात यह है कि इसमें स्टार गायक के साथ चंडीगढ़ के कई म्यूजिक बैंड को शामिल किया गया है। साथ ही इनकी प्रस्तुति उन इलाकों में रखी गई है, जो विकास से काफी दूर रहे हैं।
विज्ञापन
यह पहली बार होगा कि चुनावों में म्यूजिक कंसर्ट का कार्यक्रम रखा गया है। पार्टी के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप के यूथ वालंटियर्स को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
इस टीम ने चंडीगढ़ के म्यूजिक बैंड को तलाशा और उन्हें पार्टी के साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। म्यूजिक कंसर्ट के लिए वालंटियर्स ने बैंड व सिंगर की दो टीमे बनाई हैं। टीम ए व टीम बी।
टीम ए में गुर नजर बैंड, स्वास्तिक बैंड, सिंगर रंजीत बावा और एमटीवी रोडीज के रघु को शामिल किया गया है। टीम बी में लाइट ईयर बैंड, गुरुज व सिंगर पम्मी बाई होंगे। दोनों ही टीमे सामान्तर म्यूजिक कंसर्ट आयोजित करेंगे। टीम के वालंटियर्स ऋषि अटारी, अजय थांडी, वरुण, मनदीप, हरप्रीत व दीपेंद्र ने बताया कि म्यूजिक कंसर्ट के दौरान देशभक्ति, पंजाबी सॉंग व आम आदमी पार्टी के गीत गाए जाएंगे।
कब और कहां होंगे म्यूजिक कंसर्ट
धनास : सुबह साढ़े नौ बजे टीम ए
पल्सौरा : शाम तीन से पांच बजे टीम ए
सेक्टर 34: शाम साढ़े छह से नौ बजे टीम ए व बी
डड्डूमाजरा : सुबह दस से 12 बजे टीम बी
मलोया : दोपहर 12 से दो बजे टीम बी