फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Museum inaugurated on Sukhna Lake, people will see the journey of Sukhna

सुखना लेक पर म्यूजियम का उद्घाटन, एडवाइजर बोले- अब झील का सफर देख सकेंगे पर्यटक

Thu, 05 Dec 2019 02:53 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 05 Dec 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
Museum inaugurated on Sukhna Lake, people will see the journey of Sukhna
सुखना लेक पर म्यूजियम का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
सुखना लेक पर चंडीगढ़ प्रशासन और ली कारबूजिए की ओर से लेक के पंप हाउस को नया रूप दिया है। इस पंप हाउस में 12 फीट की जगह है, जिसे म्यूजियम और इंटरप्रिटेशन सेंटर के तौर पर तैयार किया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को एडवाइजर मनोज परिदा ने इसका उद्घाटन किया और कहा कि यहां पहुंचने वाले टूरिस्ट्स के अलावा शहर निवासी सुखना के सफर को म्यूजिम में देख सकेंगे। पंप हाउस के अंदर तैयार किए गए म्यूजियम में सुखना लेक की पुरानी तस्वीरें, ड्राइंग और ली कारबूजिए के लेटर आदि रखे गए हैं। यहां रखीं गई तस्वीरें ओरिजनल हैं। इसमें सुखना के शुरू से लेकर अब तक के पूरे सफर को दिखाया गया है। इसके साथ ही सुखना लेक के निर्माण में जिन लोगों का भी योगदान है, उनका उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन


इस छोटे म्यूजियम को इंटरप्रिटेशन सेंटर का नाम दिया जा सकता है। हालांकि एडवाइजर मनोज परिदा ने नाम तय करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए यहां एक एलईडी स्क्रीन लगाने का सुझाव भी दिया है, जिसमें ली कारबूजिए और सुखना की तस्वीरें दिखाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस पंप हाउस को सुसाइड प्वाइंट के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि बीते कुछ साल में कई लोगों ने इस पंप हाउस से सुखना में कूदकर जान दे दी है। इन घटनाओं के बाद प्रशासन ने इसे बंद कर दिया था। इसके बाद से इसका इस्तेमाल स्टोर रूम के तौर पर किया जाता था।

एक अक्टूबर को हुई थी म्यूजियम बनाने की घोषणा
इस पूरे म्यूजियम और इंटरप्रिटेशन सेंटर को कारबूजिए सेंटर की डायरेक्टर दीपिका गांधी ने डिजाइन किया है। उन्होंने बताया कि हर साल लाखों लोग सुखना की खूबसूरती को देखने आते हैं। अब लोग सुखना पर टहलते हुए सुखना के बारे में सारी जानकारी भी हासिल कर सकेंगे। इस पूरे म्यूजियम को इंजीनियरिंग विभाग ने दो महीने में तैयार किया है।


गौरतलब है कि एक अक्टूबर को सुखना लेक पर फ्रांस के आर्टिस्ट पीरॉक मूटन और डिजाइनर बेनॉयट सैंटीआर्ड की ओर से तैयार की गई पैडल बोड के लॉन्चिंग के मौके पर एडवाइजर मनोज परिदा ने खाली और वीरान पड़े पंप हाउस को म्यूजियम बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही इंजीनियरिंग विभाग ने इसे संवारने का काम शुरु कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed