फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murthal gangrape case, punjab and haryana highcourt

'साक्ष्य कह रहे हैं मुरथल में गैंगरेप हुआ, सरकार इससे इनकार नहीं कर सकती'

Fri, 20 Jan 2017 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Jan 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
Murthal gangrape case, punjab and haryana highcourt
Punjab And Haryana Highcourt Chandigarh - फोटो : File Photo
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान मुरथल में गैंगरेप हुआ था। साक्ष्य यह बात खुद कह रहे हैं, हरियाणा सरकार इससे इनकार नहीं कर सकती। ऐसे में सरकार और एसआईटी को आखिरी मौका दिया जा रहा है कि वे 28 फरवरी तक पीड़ित, आरोपी और गवाहों की पहचान करे। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने वीरवार को स्वत: संज्ञान याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। 
विज्ञापन


वीरवार को सुनवाई आरंभ होते ही हरियाणा सरकार की ओर से दलीलें आरंभ करते हुए मुरथल गैंगरेप के स्टेटस पर एसआईटी की रिपोर्ट पेश की गई। एसआईटी की रिपोर्ट में बताया गया कि अंतवस्त्रों पर जो सीमन पाए गए थे, उनका मिलान हिरासत में लिए गए आरोपियों के सीमन से नहीं हुआ था। ऐसे में उन आरोपियों से रेप की धारा हटा कर चालान पेश किया गया है।
विज्ञापन


अमिकस क्यूरी अनुपम गुप्ता ने एसआईटी की रिपोर्ट के साथ ही सोनीपत से आई ज्यूडिशियल अफसर गगनदीप कौर की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए हरियाणा सरकार को घेर लिया। अनुपम ने कहा कि जिन पांच आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किए गए गए, उसमें सरकार ने गैंगरेप की धारा एफआईआर से बाहर कर दी है। हाईकोर्ट ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि इस प्रकार कैसे गैंगरेप से इनकार किया जा सकता है। सरकार ने कहा कि यह शाब्दिक गलती है। इस पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को ट्रायल कोर्ट के सामने हलफनामा दाखिल कर यह स्पष्टीकरण देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'न पीड़िता है न चश्मदीद गवाह'

Murthal gangrape case, punjab and haryana highcourt
मुरथल गैंगरेप केस - फोटो : getty
सरकार ने कहा- न पीड़िता है न चश्मदीद गवाह
हरियाणा सरकार की ओर से कहा गया कि अभी तक की जो स्थिति है उसके अनुसार न तो कोई पीड़िता है और ही कोई चश्मदीद गवाह। ऐसे में गैंगरेप की बात अभी तक साबित नहीं होती है लेकिन जांच जारी है। अमिकस क्यूरी अनुपम गुप्ता ने एसआईटी के इस बयान पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए एक टैक्सी ड्राइवर के बयान को कोर्ट के सामने पेश किया। गुप्ता ने कहा कि इस बयान को एसआईटी ने अपनी जांच में शामिल तक नहीं किया है।

राम कुमार नाम के टैक्सी ड्राइवर ने उस रात का किस्सा अपने बयान में बताया है और यह साबित करने के लिए काफी है कि गैंगरेप हुआ था। एसआईटी की ओर से गवाह के बयानों पर शक जताते हुए कहा गया कि बयान दर्ज करवाते समय राज कुमार ने कहा था कि वह एक व्यक्ति को पहचान सकता है जो उस दौरान घटना स्थल पर मौजूद था, इसके साथ ही वह उस जगह को भी पहचान सकता है जहां यह घटना हुई थी। इस पर उन्हें मिलने के लिए बुलाया गया था परंतु जब वह पहुंचा तो उसने कहा कि उसने अंदाजा लगाया था। 

जांच में थोड़ा दिमाग लगाना चाहिए था
कोर्ट मित्र ने कहा कि जब टैक्सी ड्राइवर के बयान करवा लिए गए थे तो फिर गवाह को ममता सिंह ने क्यों बुलाया। दोबारा बुलाने के बाद भी गवाह का फिर से मैजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाया गया। यह एसआईटी द्वारा किया गया गलत कार्य था। गुप्ता ने कहा कि उनके दिमाग में एसआईटी के प्रति अविश्वास बन गया है। ममता सिंह ने कहा कि उनका पूरा सर्विस रिकार्ड ईमानदारी का गवाह है। ऐसे में उन पर कोई शक नहीं किया जाना चाहिए। हाईकोर्ट ने भी इस पर एसआईटी को आड़े हाथों लिया और कहा कि हमें एसआईटी की मंशा पर कोई शक नहीं है परंतु जिस तरह जांच हो रही है, उसे देखकर यह लगता है कि एसआईटी को जांच को आगे बढ़ाते हुए थोड़ा दिमाग लगाना चाहिए था।

सीबीआई का जांच से इनकार

Murthal gangrape case, punjab and haryana highcourt
मुरथल गैंगरेप - फोटो : file
तो फिर हुआ क्या था  
अमिकस क्यूरी ने कहा कि यदि मुरथल में गैंगरेप नहीं हुआ था तो आखिर क्या हुआ था। क्यों सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और उन्हें किसने कॉल करके बुलाया था। अनुपम गुप्ता ने कहा कि उस रात मौजूद सभी अधिकारियों की फोन कॉल डिटेल मुझे मुहैया करवाई जाए। इसको जांचने के बाद पता चल जाएगा कि आखिर उस रात हुआ क्या था।

हाईकोर्ट ने दलीलों को सुनने के बाद कहा कि जिस प्रकार की स्थिति है और अभी तक जो गवाह मौजूद हैं वह बता रहें हैं कि गैंगरेप हुआ है और हरियाणा सरकार इससे इनकार नहीं कर सकती है। ऐसे में सरकार और एसआईटी को आखिरी मौका दिया जा रहा है कि वे 28 फरवरी तक पीड़ित, आरोपी और गवाहों की पहचान करे और जांच को बेहतर बनाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दे।

गुजरात की तरह पीड़ित आएंगे सामने
हरियाणा सरकार द्वारा पीड़ितों के सामने न आने की दलील देने पर कोर्ट मित्र ने कहा कि गुजरात दंगे इस बात के गवाह हैं कि किस प्रकार पीड़ित समय बीतने के बाद सामने आते हैं। इस मामले में भी ऐसा ही होगा। अभी जो पुलिस अधिकारी मुंह खोलना भी चाहते हैं, वे चाहकर भी नहीं बोल सकते। हर किसी को नौकरी बचानी है और अपना करियर बनाना है लेकिन उन्हें विश्वास है कि एक दिन वे बोलेंगे।

सीबीआई का जांच से इनकार
मामले की सुनवाई के दौरान अमिकस क्यूरी अनुपम गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से एसआईटी की जांच चल रही है उससे यह स्पष्ट होता है कि सही जांच करने में एसआईटी सक्षम नहीं है। ऐसे में जांच को सीबीआई को सौंप दिया जाए। हाईकोर्ट ने इस पर सीबीआई से जवाब मांगा। सीबीआई ने कहा कि पहले ही उन पर काम का अतिरिक्त बोझ है और ऐसे में वे इस मामले की जांच नहीं कर सकते हैं। यदि हाईकोर्ट आदेश जारी करता है तो हम जांच के लिए तैयार हैं परंतु इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed