{"_id":"5df073ea8ebc3e880b00eafe","slug":"murrah-buffalo-saraswati-world-record-milk","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः मुर्राह नस्ल की भैंस 'सरस्वती' ने 32.66 किलो दूध देकर बनाया विश्व रिकार्ड, मिला इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः मुर्राह नस्ल की भैंस 'सरस्वती' ने 32.66 किलो दूध देकर बनाया विश्व रिकार्ड, मिला इनाम
Wed, 11 Dec 2019 10:14 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 11 Dec 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
मुर्राह नस्ल की भैंस 'सरस्वती'
- फोटो : अमर उजाला
-
- 2
-
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय पीडीएफए डेयरी एक्सपो-2019 के तीसरे दिन हुए भैंस के दूध की दुहाई मुकाबले में पहुंची सरस्वती ने 32.66 किलो दूध देकर विश्व रिकार्ड तोड़ दिया है। इससे पहले पाकिस्तान के फैसलाबाद के चौधरी हजउम्रनाजी की भैंस ने 32.50 किलो दूध देकर विश्व रिकार्ड कायम किया था।
हिसार के गांव लतानी के रहने वाले सुखवीर ने बताया कि उनकी भैंस सरस्वती रोजाना 32.66 किलो दूध देती है। इसकी देखभाल उनका पूरा परिवार पारिवारिक सदस्यों की तरह करता है। सरस्वती की खुराक में रोजाना पशु खुराक के अलावा चने और अन्य ताकतवर चीजों को शामिल किया जाता है।
सेहत मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू ने कहा कि सरस्वती जैसी भैंसों को रखने वाले किसानों के सम्मान की जरूरत है। इन्हें देखकर और किसान भी उत्साहित होंगे। इससे पहले एचएफ और जर्सी नस्ल की गायें तो सुनी थी तो 30-35 किलो दूध देती हैं। मौके पर पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा, रेश सिंह भुल्लर, यूथ कांग्रेसी नेता मनी गर्ग भी हाजिर थे।
विज्ञापन
पीडीएफए के प्रधान दलजीत सिंह सदरपुरा ने बताया कि मान वाली बात है कि आज पीडीएफए एक्सपो में भैंसों के दूध दुहाई मुकाबले में विश्व रिकार्ड टूटा है।