{"_id":"5ba71a40867a5501313c6df6","slug":"murli-manohar-joshi-and-deepender-hooda-in-favour-of-bajrang-punia-on-khel-ratan-award","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेल रत्नः बजरंग पूनिया के समर्थन में आए मुरली मनोहर जोशी और दीपेंद्र हुड्डा, दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल रत्नः बजरंग पूनिया के समर्थन में आए मुरली मनोहर जोशी और दीपेंद्र हुड्डा, दिया बड़ा बयान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत)
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
bajrang punia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल रत्न को लेकर पहलवान बजरंग पूनिया की दावेदारी का समर्थन करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी और हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष दीपेंद्र हुड्डा ने बयान दिया है। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कॉमनवेल्थ व एशियाड में सोना जीतने वाले बजरंग पूनिया ही राजीव गांधी खेल रत्न के असली हकदार है। उनको यह सम्मान नहीं देकर भाजपा सरकार ने अन्याय किया है।
उन्होंने कहा कि अब कुश्ती संघ ने तय किया है कि बजरंग को ओपंलिक की तैयारी से लेकर वहां जाने तक की जो भी मदद की जरुरत होगी, उसे संघ पूरा करेगा। दीपेंद्र सिंह हुड्डा शनिवार को गांव बलि ब्रह्मणान गांव में योगेश्वर दत्त की कुश्ती अकादमी में आयोजित बजरंग पूनिया के सम्मान समारोह में कहा कि वह नहीं जानते कि केंद्र सरकार की नीति और रीति क्या थी। किस कारण से बजरंग पूनिया को खेल रत्न सम्मान नहीं दिया।
लेकिन वह इतना जरूर जानते हैं कि बजरंग पूनिया इसके लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार थे और वह सभी योग्यताएं पूरी करते हैं। इसके बावजूद उन्हें यह सम्मान नहीं दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह योगेश्वर की अकादमी को विश्व स्तर की बनाने का काम करेंगे। जिस खेल नीति को कांग्रेस ने तैयार किया था, उसको मौजूदा सरकार ने लचर कर दिया है।

बजरंग पूनिया पर पुनर्विचार करें केंद्र सरकार : मुरली मनोहर
murli manohar joshi
सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि वे बजरंग पूनिया पर पुनर्विचार करें। उन्होंने कहा कि योगेश्वर दत्त की अकादमी को प्रमुख अकादमी बनाया जाए और इसकी शाखाएं अनेकों जगह खोली जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की एक अकादमी मुथरा में भी बनाई जाएगी। उन्होंने एक लाख रुपये की राशि व गदा देकर बजरंग पूनिया को सम्मानित किया।
इस दौरान भाजपा के केंद्रीय प्रवक्ता सुधांशु मित्तल, भारतीय ओलंपिक महासंघ के महासचिव डॉ. राजीव मेहता, ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त, कोच रामपाल मान, पवन जिंदल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, प्रमोटर ऑफ अकादमी डॉ. रश्मि, डॉ. अश्वनी मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मबीर नांदल, बलराम कौशिक आदि के अलावा लोगों ने पहुंच कर बजरंग पूनिया को सम्मानित किया।

ओलपिंक में स्वर्ण पदक लाकर गुरू योगेश्वर का सपना पूरा करेंगे बजरंग
बजरंग पूनिया
खेल रत्न पुरस्कार नहीं मिलने से बगावती तेवर अपनाने वाले पहलवान बजरंग पूनिया ने गुरु योगेश्वर दत्त की बात मानते हुए कोर्ट जाने की जगह अपनी प्रैक्टिस पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। बजरंग पूनिया ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप व टोक्यो ओलंपिक की तैयारी शुरू कर दी है। बजरंग कहते है कि वह अब अपने गुरु योगेश्वर दत्त का ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का सपना पूरा करने में जुट गए है। वह इसलिए ही कोर्ट जाने से पीछे हटे हैं।
मुझे गुरु योगेश्वर दत्त ने समझाया कि वह केवल अपने खेल पर ध्यान दें और इस तरह कोर्ट के चक्कर में नहीं लगे। इस कारण ही मैंने अपना फैसला बदल दिया। क्योंकि मुझे गुरु योगेश्वर दत्त का ओलंपिक में गोल्ड का सपना पूरा करना है। यह सभी को पता है कि मेरे साथ गलत हो रहा है और खेल रत्न मुझे मिलना चाहिए था। इस मामले में खेल मंत्री से मिला था, जिनकी ओर से अभी कोई जवाब नहीं आया है।
- बजरंग पूनिया, पहलवान
खेलने के लिए अभी फिट नही हूं। ओलंपिक में स्वर्ण पदक लाने का सपना था, लेकिन अब उसे बजरंग पूनिया पूरा करेगा। अब पूरा फोकस बजरंग पूनिया के अलावा अकादमी के खिलाड़ियों पर रहेगा। अगर बजरंग पूनिया 2020 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत कर लाते है तो ऐसे अवार्ड खुद मिल जाएंगे। इस बार अवार्ड नहीं मिलने से भी पूनिया निराश है, लेकिन अब निराश नहीं होने देंगे।
- योगेश्वर दत्त, ओलंपिक मेडलिस्ट