जीजा और साले को दो राहगीरों ने रोका, अशब्द कहे, विरोध किया तो ईंट से हमलाकर की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा के गांव पट्टीकल्याणा में नहर के पास गुरुवार की देर रात दो बदमाशों ने स्कूटी सवार जीजा व साले पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने दोनों पर ईंटों से प्रहार किया। हमले में जीजा की मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल है। घायल का शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों को आता देख हमलावर घायल की स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए लेकिन वह सुबूत के तौर पर अपना बैग वहीं पर छोड़ गए। जिसमें उनके प्रमुख दस्तावेज मिले, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस को दी शिकायत में बसंत पुत्र अजीत निवासी गांव सालापुर जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) की बहन का विवाह अनिल पुत्र सुभाष निवासी गांव पट्टीकल्याणा के साथ हुआ था। वहीं बसंत अपनी स्कूटी पर सवार होकर अपनी बहन व जीजा से मिलने के लिए गांव पट्टीकल्याणा आया था। वहां से वह और उसका जीजा अनिल 5 दिसंबर को हल्दाना में जीजा के दोस्त अनुज से मिलकर वापस घर लौट रहे थे।
जब वह रात नौ बजे पट्टीकल्याणा के पास पहुंचे तो उन्हें रास्ते में जोनी पुत्र रामकुमार व सचिन उर्फ चिंहा पुत्र राजबीर निवासी गांव पट्टीकल्याणा ने रोक लिया। दोनों ने बसंत व अनिल के साथ गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने ईंटों से बसंत व अनिल पर हमला बोल दिया। वहीं ईंटों के प्रहार से अनिल जमीन पर गिर पड़ा, जबकि बसंत ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों को आते देख दोनों आरोपी जोनी व सचिन उर्फ चिंहा घायल पीड़ित की स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल बसंत व अनिल को सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर थाना समालखा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया वहीं सुबह शुक्रवार को पुलिस ने परिजनों से पंचनामा भरवा शव का पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों को सौंप दिया।
बता दे कि जब दोनों आरोपी शराब पी रहे थे तो उनके पास एक बैग था, जिसमें उनका पर्स व आईडी मिली थी, जिससे आरोपियों की शिनाख्त करने में आसानी हुई। पुलिस ने उन्हीं आईडी और परिजनों की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों को आज सुबह किया जाएगा न्यायालय में पेश- संदीप
ईंट से हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शनिवार को सुबह न्यायालय में पेश कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। - संदीप कुमार, एसएचओ, समालखा।