फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder accused flee from hospital in panipat

पहले भागे कोरोना संक्रमित आरोपी को नहीं पकड़ पाई पानीपत पुलिस, अब दूसरा भी भागा

Thu, 17 Dec 2020 03:50 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Dec 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
Murder accused flee from hospital in panipat
पुलिस गिरफ्त में आरोपी फिरदौस (सफेद शर्ट में)। - फोटो : फाइल फोटो

अपनी गिरफ्त से 14 दिन पहले सामान्य अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से फरार हुए कोरोना संक्रमित चोरी के आरोपी को पानीपत पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सोमवार को एक और कोरोना संक्रमित हत्या आरोपी उनकी गिरफ्त से फरार हो गया है। ये कोरोना पॉजिटिव चार दिन पहले अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ आरोपी फिरदौस है। पुलिस ने दो दिन तक इस पर पर्दा डाले रखने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल रिकार्ड ने मामले का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन


आरोपी ने पिछले आरोपी की तरह ही भागने का प्लान बनाया और भाग भी गया, जबकि उसकी पहरेदारी चार पुलिस कर्मियों के हवाले थी। अब इस मामले में मुख्यालय डीएसपी का कहना है कि वे पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करेंगे। वहीं बस स्टैंड पुलिस ने अपने ही नाम से शिकायत देकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



ऐसे भागा आरोपी
पानीपत के सामान्य अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने आसोलेशन वार्ड से आरोपी ने किसी तरह अपने हाथों से हथकड़ी निकाली और ओढ़ने के लिए दिए गए कंबल से रस्सी बनाकर सीवरेज के पाइपों के सहारे तीन मंजिला इमारत से नीचे उतर गया। आरोपी के बेड पर ही उसे पहनाई गई पुलिस की हथकड़ी मिली। बिल्कुल इसी अंदाज में सौदापुर के आंगनबाड़ी केंद्र से इनवर्टर-बैटरी व अन्य सामान चोरी करने का आरोपी सौदापुर निवासी गौरव 30 नवंबर को भाग गया था। उस मामले में तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले फिरदौस पुत्र जलील को पांच साल पहले पड़ोसी लड़की हुसने से प्यार हो गया था। दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली थी और उत्तरप्रदेश चले गए। वहां करीब दो साल रहने के बाद दंपती पानीपत में इंडो फार्म के पास आकर रहने और मेहनत मजदूरी का काम करने लगा। उनकी 2 व 4 साल की दो बेटियां हैं। इसके बाद फिरदौस का किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चलने लगा। दंपती में तकरार शुरू हो गई। कुछ दिन पहले हुसने ने बेटे को जन्म दिया। बेटा अभी 40 दिन का ही था कि 10 दिसंबर की रात को पति-पत्नी में फिर झगड़ा हुआ। फिरदौस पर पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा। पुलिस ने 11 दिसंबर को उसे गिरफ्तार किया। फिरदौस का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया था।

डॉक्टरी रिपोर्ट से खुली फरार आरोपी की पोल
अस्पताल से आरोपी फरार होने का मामला सोमवार की रात का बताया जा रहा है। डॉक्टरी रिपोर्ट पुलिस को ज्यादा समय न दे पाई और घटना को उजागर करना पड़ा। बस स्टैंड चौकी के सब इंस्पेक्टर बिजेन्द्र सिंह की शिकायत थाना शहर में दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, थाना प्रभारी योगेश कटारिया का दावा है कि पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं तथा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


जवानों को नहीं पता कैसे भागा, डीएसपी बोले- अब होगी कार्रवाई
आरोपी की निगरानी के लिए मुस्तैद चारों पुलिसकर्मियों का कहना है कि उन्हें भनक तक नहीं लगी कि आरोपी कब और कैसे भागा। इस पर डीएसपी मुख्यालय का कहना है कि अब चारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी, जो भी दोषी साबित होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इससे पहले चोरी के संक्रमित आरोपी की निगरानी के लिए तीन जवानों पर भी विभागीय कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed