फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Municipal funds to flow into parks again; 4.5 crore to be spent

Chandigarh News: पार्कों पर फिर बरसेगा निगम का खजाना, खर्च होंगे साढ़े चार करोड़

Mon, 05 Oct 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Municipal funds to flow into parks again; 4.5 crore to be spent
मोहाली। शहर के पार्कों की बदहाल होती व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच नगर निगम को अब पार्कों की सुध आई है। निगम ने शहर के जोन-1 से जोन-3 में आने वाले छोटे-बड़े, स्पेशल पार्कों और नेचर पार्कों की वार्षिक संभाल के लिए करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। इन पार्कों को निगम ने पहले ही जोन के हिसाब से बांटा हुआ है। अब टेंडर के जरिए इनकी नियमित देखरेख, साफ-सफाई और रखरखाव करवाने की तैयारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर निगम के इस टेंडर में सबसे अधिक ध्यान जोन-3 के पार्कों पर दिया गया है। इसी जोन में शहर का सबसे बड़ा नेचर पार्क भी आता है। नेचर पार्क की देखरेख पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इसके अलावा जोन-1 और जोन-2 के पार्कों को भी वार्षिक रखरखाव व्यवस्था के तहत शामिल किया गया है। शहर में बड़ी संख्या में पार्क हैं, जिनमें स्थानीय निवासियों के लिए छोटे पार्कों से लेकर बड़े नेचर पार्क तक शामिल हैं। इन पार्कों में सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग सैर और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं। लंबे समय से कई पार्कों में घास, पौधों, झाड़ियों, सफाई और अन्य रखरखाव से जुड़ी शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में निगम की ओर से जारी टेंडर के बाद लोगों को पार्कों की स्थिति सुधरने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन



हर साल करोड़ों खर्च, फिर भी पार्कों की हालत क्यों नहीं सुधरती?
नगर निगम हर साल शहर के पार्कों की देखरेख और रखरखाव पर करोड़ों रुपये खर्च करता है। इसके बावजूद कई पार्कों में हालत अपेक्षा के मुताबिक नहीं सुधर पाती। लोगों की शिकायत रहती है कि पार्कों में घास की कटाई, पौधों की छंटाई, सफाई और अन्य रखरखाव नियमित नहीं होता। कई जगह सुविधाएं खराब होने के बाद उनकी मरम्मत में भी समय लगता है। ऐसे में इस बार करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की वार्षिक रखरखाव व्यवस्था में यह देखना अहम होगा कि निगम सिर्फ बजट खर्च करता है या पार्कों की जमीन पर भी इसका असर दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के पार्क लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। निगम का प्रयास है कि पार्कों की नियमित देखभाल हो और लोगों को साफ-सुथरा एवं बेहतर वातावरण मिले। इसके लिए जोन स्तर पर रखरखाव व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। - सरबजीत सिंह समाना, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed