फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Municipal employee committed suicide by jumping from the fifth floor

नगर निगम के कर्मचारी ने पांचवी मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या

Sun, 03 Jul 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Municipal employee committed suicide by jumping from the fifth floor
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित नगर निगम इमारत की पांचवीं मंजिल से सफाई कर्मचारी ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मौलीजागरां निवासी वीरा सिंह (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 के अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-17 नीलम चौकी प्रभारी ने बताया कि करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति नगर निगम इमारत की पांचवीं मंजिल से कूद गया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। चौकी प्रभारी ने बताया कि सफाई कर्मचारी को कुछ लोगों ने कूदने से मना किया लेकिन तब तक उसने छलांग लगा दी। पुलिस ने वीरा सिंह को सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed