फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Municipal Corporation's annual wall calendar-2026 released, emphasis on waste segregation from home

Chandigarh News: नगर निगम का वार्षिक वॉल कैलेंडर-2026 जारी, घर से कचरा पृथक्करण पर जोर

Sat, 03 Jan 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation's annual wall calendar-2026 released, emphasis on waste segregation from home
विज्ञापन

चंडीगढ़। नगर निगम का वार्षिक वॉल कैलेंडर-2026 शुक्रवार को मेयर हरप्रीत कौर बबला ने जारी किया। यह कैलेंडर विशेष रूप से घरों से ही कचरे के पृथक्करण की थीम पर तैयार किया गया है। कैलेंडर के माध्यम से नागरिकों को चार रंग के डस्टबिन के सही उपयोग के प्रति जागरूक किया गया है जिनमें सूखा कचरा, गीला कचरा, सैनिटरी कचरा और खतरनाक कचरा शामिल हैं।
कैलेंडर के प्रत्येक माह के पन्ने पर स्वच्छता से जुड़े उपयोगी संदेश और व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देने वाली जानकारियां दी गई हैं। कैलेंडर जारी करते हुए मेयर ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों से ही कचरे को अलग-अलग कर नगर निगम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की सफलता नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है और इससे चंडीगढ़ को स्वच्छता रैंकिंग में अग्रणी स्थान दिलाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि वर्ष 2026 में नगर निगम कचरा पृथक्करण को लेकर शहर भर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाएगा। कैलेंडर का विमोचन स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता और सतत विकास के प्रति नगर निगम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर विशेष आयुक्त प्रदीप कुमार, चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. इंदरदीप कौर सहित कई पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article