फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Municipal Corporation will honor 60 people including 43 employees

Chandigarh News: 43 कर्मचारियों सहित 60 लोगों को सम्मानित करेगा नगर निगम

Fri, 26 Jan 2024 03:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will honor 60 people including 43 employees
चंडीगढ़। नगर निगम की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह में शुक्रवार को 60 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें से नगर निगम के विभिन्न विभागों के 43 कर्मचारी, समाजसेवा व अन्य क्षेत्रों से जुड़े 14 और तीन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान शामिल हैं। मेयर अनूप गुप्ता की तरफ से सेक्टर-17 स्थित कार्यालय में सुबह 8.30 बजे तिरंगा फहराया जाएगा। इसके बाद 60 लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छ चंडीगढ़ के अपने मिशन में नगर निगम की तरफ से एक स्वच्छ बाजार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसका उद्देश्य 6 से 12 नवंबर 2023 तक आयोजित स्वच्छ दिवाली-शुभ दिवाली अभियान के दौरान स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल समारोहों को प्रोत्साहित कर स्वच्छता को आगे बढ़ाना था। मूल्यांकनकर्ताओं की एक टीम ने सामान्य स्वच्छता, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, ट्विन बिन की उपलब्धता, एकल-उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध, प्रमुख जागरूकता संदेशों की उपस्थिति, बाजार का सौंदर्यीकरण सहित कई मापदंडों पर बाजारों का मूल्यांकन किया। 19 पंजीकृत एमडब्ल्यूए में से छह एमडब्ल्यूए ने इस प्रतियोगिता में जीत हासिल की है। नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने कहा कि इन एमडब्ल्यूए ने स्वच्छ और टिकाऊ मार्केट बनाने में समर्पण और नवाचार का एक शानदार उदाहरण स्थापित किया है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एमडब्ल्यूए को 26 जनवरी 2024 को परेड ग्राउंड में दिए जाने वाले राज्य पुरस्कारों के लिए नामांकित और चयनित किया गया है। दूसरे और तीसरे स्थान प्राप्त करने वालों को नगर निगम की तरफ से आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम के इन कर्मचारियों को आज किया जाएगा सम्मानित
गगनदीप सिंह, डीईओ (ओएस), गौरव जसवाल, असिस्टेंट मैनेजर आईटी, हरिंदर सिंह पीयन (एजेंडा ब्रांच), ईश्वर सिंह, डीईओ (ओएस), गुरजंट सिंह, हेल्पर (ओएस), रामबालक पीजे (अकाउंट ब्रांच), नरिंदर कुमार पीयन (अकाउंट ब्रांच), जीवन ज्योति जेई हॉर्टिकल्चर, महक स्टेनो टाइपिस्ट, नीलम रावत सीनियर असिस्टेंट, कृष्णमूर्ति माली, गुरजीत सिंह मेसन (ओएस), दीपक एमटीएस (ओएस), बीरू एमटीएस (ओएस), सुनील एमटीएस (ओएस), वेद प्रकाश हेड सीवरमैन, दलबीर सिंह सीवरमैन, पवन कुमार क्लर्क, सुषमा डीईओ (ओएस), सारांश मलिक डीईओ (ओएस), प्यारे लाल एमटीएस (ओएस), हरिकिशन एमटीएस (ओएस), राजकुमार एमटीएस (ओएस), परमिंदर पाल सिंह ट्रेडमेट, प्रदीप शर्मा लिफ्ट ऑपरेटर, संजीव लखनपाल, लिफ्ट ऑपरेटर, पूनम गुप्ता स्टैटिक असिस्टेंट, मोहिंदर पाठक हेल्थ सुपरवाइजर, सुनील कुमार डीईओ (ओएस), दलजीत सिंह सेनेटरी इंस्पेक्टर, अनिल सफाई सेवक, सरिता सफाई सेवक, अजय कुमार ड्राइवर, बिट्टू डीटुडी हेल्पर, मनप्रीत सिंह फायरमैन, अमरिंदर सिंह फायरमैन, तेजिंदर सिंह फायरमैन, रजत धीमान फायरमैन, सोमवीर फायरमैन, अनिल सिंह रावत फायरमैन, जसबीर सिंह फायरमैन, सुखविंदर सिंह ड्राइवर, नरेंद्र कुमार जूनियर ड्राफ्ट्समैन।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के इन लोगों को मिलेगा सम्मान
जोध सिंह सचिव चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन, चमन लाल फील्ड जनरल मैनेजर पंजाब और सिंध बैंक, अनिल खुराना एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक, हरविंदर सिंह सीनियर डीजीएम बीईएल, अजय अरोड़ा सीनियर डीजीएम बीईएल, उन्हाले अनिकेत स्पोर्ट्स टीचर, डॉ. रमनदीप कौर सोशल एक्टिविस्ट, राजेश ठाकुर सोशल एक्टिविस्ट, हरमन सिंह सोशल एक्टिविस्ट, सुनीता शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर, मेहर चंद एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर, निकिता शर्मा सोशल एक्टिविस्ट, राहुल सिंगला फाउंडर एनजीओ, अरुण भगत इंचार्ज पब्लिक टॉयलेट।

नगर निगम स्वच्छ बाजार प्रतियोगिता में इन्होंने मारी बाजी
1. प्रथम स्थान:
- संजय पुरी, मार्केट डीलर्स एसोसिएशन सेक्टर-18डी
- मनोज बजाज, ब्राइट ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-23सी
- परवीन दुग्गल, शॉपकीपर एसोसिएशन किरण ब्लॉक सेक्टर-22डी

2. दूसरा स्थान:
- बलविंदर सिंह, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-46सी

3. तीसरा स्थान
- अवनीश बंसल, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-24डी
- आरएल बजाज, ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed