{"_id":"57c5dc114f1c1b0b4b2cc393","slug":"municipal-corporation-will-be-proposed-garbage-processing-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की महत्वपूर्ण बैठक, आएंगे ये बड़े प्रस्ताव, कांग्रेस का विरोध संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की महत्वपूर्ण बैठक, आएंगे ये बड़े प्रस्ताव, कांग्रेस का विरोध संभव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम, चंडीगढ़
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की बुधवार को होने वाली बैठक में गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट में इंसीनेटर सेंटर लगाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार मरे हुए जानवरों को एलपीजी मशीन में नष्ट किया जाएगा। अभी इन्हें डंपिंग ग्राउंड में फेंक दिया जाता है। जिससे ज्यादा दुर्गंध होती है। इस नई मशीन के लगने से यह दिक्कत दूर हो जाएगी। प्रस्ताव के अनुसार अभी शहर में प्रतिदिन औसतन 30 पशुओं की मौत हो रही है।
मंगलवार को भाजपा की प्री हाउस बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि कांग्रेस किसी मुद्दे पर हंगामा भी करती है तो भी विकास कार्यों के प्रस्ताव पास किए जाएंगे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने बुधवार को सदन की बैठक से पहले कांग्रेसी पार्षदों को रणनीति तैयार करने के लिए बुलाया है।
सदन में कजौली वाटर वर्क्स के सब स्टेशन के रखरखाव के लिए 51 लाख 85 हजार रुपये का एवं पहले और दूसरे फेज के पंप हाउस की कई मोटरें भी बदलने का प्रस्ताव भी पास होना है। कजौली वाटर वर्क्स के चारों फेज का रखरखाव पंजाब का जनस्वास्थ्य विभाग ही कर रहा है। साथ ही सेक्टर-25 से धनास को जाने वाली सड़क को चौड़ा करने के लिए 91 लाख 19 हजार रुपये के खर्च का प्रस्ताव रखा जाएगा।