फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   municipal Corporation, will be proposed, garbage processing plant

नगर निगम की महत्वपूर्ण बैठक, आएंगे ये बड़े प्रस्ताव, कांग्रेस का विरोध संभव

Wed, 31 Aug 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 31 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
municipal Corporation, will  be proposed, garbage processing plant
नगर निगम, चंडीगढ़ - फोटो : demo pics
नगर निगम की बुधवार को होने वाली बैठक में गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट में इंसीनेटर सेंटर लगाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार मरे हुए जानवरों को एलपीजी मशीन में नष्ट किया जाएगा। अभी इन्हें डंपिंग ग्राउंड में फेंक दिया जाता है। जिससे ज्यादा दुर्गंध होती है। इस नई मशीन के लगने से यह दिक्कत दूर हो जाएगी। प्रस्ताव के अनुसार अभी शहर में प्रतिदिन औसतन 30 पशुओं की मौत हो रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को भाजपा की प्री हाउस बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि कांग्रेस किसी मुद्दे पर हंगामा भी करती है तो भी विकास कार्यों के प्रस्ताव पास किए जाएंगे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने बुधवार को सदन की बैठक से पहले कांग्रेसी पार्षदों को रणनीति तैयार करने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


सदन में कजौली वाटर वर्क्स के सब स्टेशन के रखरखाव के लिए 51 लाख 85 हजार रुपये का एवं पहले और दूसरे फेज के पंप हाउस की कई मोटरें भी बदलने का प्रस्ताव भी पास होना है। कजौली वाटर वर्क्स के चारों फेज का रखरखाव पंजाब का जनस्वास्थ्य विभाग ही कर रहा है। साथ ही सेक्टर-25 से धनास को जाने वाली सड़क को चौड़ा करने के  लिए 91 लाख 19 हजार रुपये के खर्च का प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed